Skip to main content

मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2026 (बिहार): पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया व ₹50,000 से ₹1,00,000 तक सहायता

मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना बिहार 2026 क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया |

बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी सामाजिक विकास योजना है, जो राज्य के प्रतिभाशाली सिविल सेवा परीक्षार्थियों (UPSC/BPSC)  की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹50,000 से ₹1,00,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।यह योजना मुख्य रूप से बिहार राज्य के SC/ST, EBC वर्ग के अभ्यर्थियों एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को सिविल सेवा की तैयारी के लिए शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2026 बिहार – UPSC, BPSC, रेलवे, SSC के लिए ₹50,000 से ₹1,00,000 तक आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2026 – ₹50,000 से ₹1,00,000 तक आर्थिक सहायता
इसके अलावा इस योजना के अन्तर्गत कुछ महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा को भी शामिल किया गया जैसे रेलवे, बैंकिंग, एसएससी सीजीएल के उच्च पदों के प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर भी सरकार के द्वारा अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिलता है । 

    मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2026 – महत्वपूर्ण लिंक

    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST)
    🏷 आवेदन करें (यहाँ सिर्फ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी ही आवेदन करें)
    Click Here
    📄 आधिकारिक वेबसाइट
    Click Here
    📄 आवेदन स्थिति
    Click Here
    💰 भुगतान स्थिति
    Click Here
    📑 आधिकारिक नोटिस
    Click Here
    📝 Affidavit Format Download
    Click Here
    🏦 DBT रजिस्ट्रेशन / बैंक सत्यापन
    Click Here
    अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)
    🏷 आवेदन करें (यहाँ सिर्फ अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी ही आवेदन करें)
    Click Here
    📄 आधिकारिक वेबसाइट
    Click Here
    📄 आवेदन स्थिति
    Click Here
    💰 भुगतान स्थिति
    Click Here
    📑 आधिकारिक नोटिस
    Click Here
    📝 Affidavit Format Download
    Click Here
    🏦 DBT रजिस्ट्रेशन / बैंक सत्यापन
    Click Here
    सामान्य / EWS / पिछड़ा वर्ग महिला
    🏷 आवेदन करें (यहाँ सिर्फ सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पिछड़ा वर्ग के महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करें)
    Click Here
    📄 आधिकारिक वेबसाइट
    Click Here
    📄 आवेदन स्थिति
    Click Here
    💰 भुगतान स्थिति
    Click Here
    📑 आधिकारिक नोटिस
    Click Here
    📝 Affidavit Format Download
    Click Here
    🏦 DBT रजिस्ट्रेशन / बैंक सत्यापन
    Click Here
    दिव्यांगजन अभ्यर्थी
    🏷 आवेदन करें (यहाँ सिर्फ दिव्यांगजन के अभ्यर्थी ही आवेदन करें)
    Click Here
    📄 आधिकारिक वेबसाइट
    Click Here
    📄 आवेदन स्थिति
    Click Here
    💰 भुगतान स्थिति
    Click Here
    📑 आधिकारिक नोटिस
    Click Here
    📝 Affidavit Format Download
    Click Here
    🏦 DBT रजिस्ट्रेशन / बैंक सत्यापन
    Click Here

    मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2026 का उद्देश्य

    बिहार सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन (सहायता) योजना (CSPY) का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़े वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी एवं सभी वर्ग के महिला अभ्यर्थी  को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से योग्य युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है, ताकि वे प्रशासनिक सेवाओं में चयनित होकर राज्य और देश की सेवा कर सकें।

    CSPY योजना के प्रमुख उद्देश्य :-

    • आर्थिक सहायता प्रदान करना - इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) तथा सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹50,000 से ₹1,00,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य कोचिंग, अध्ययन सामग्री एवं अन्य आवश्यक खर्चों में सहायता देना है।
    • सामाजिक विकास को बढ़ावा - इसके माध्यम से समाज के पिछड़े एवं वंचित वर्गों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इससे सामाजिक समानता और जागरूकता में वृद्धि होती है।
    • समान अवसर उपलब्ध कराना - आर्थिक तंगी के कारण कोई भी योग्य छात्र सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी से वंचित न रहे, यही इस योजना का प्रमुख लक्ष्य है।
    • सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण - युवाओं को उच्च प्रशासनिक पदों तक पहुँचाकर उनके सामाजिक और आर्थिक स्तर को सशक्त बनाना, जिससे राज्य के विकास में सकारात्मक योगदान मिल सके।

    मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2026 में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि

    2026 के अपडेटेड दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रोत्साहन राशि को निम्नलिखित श्रेणियों में विभाजित किया गया है: -

    • ​संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - यदि बिहार का कोई छात्र UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करता है, तो उसे सरकार द्वारा ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है।
    • बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) - BPSC की संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्रों को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की वित्तीय सहायता दी जाती है।
    • अन्य केंद्रीय सेवाएँ - कुछ विशेष परिस्थितियों में, अन्य राजपत्रित (Gazetted) पदों की परीक्षाओं के लिए भी सरकार ₹30,000 से ₹40,000 तक की सहायता प्रदान करती है, बशर्ते छात्र निर्धारित पात्रता को पूरा करता हो।
    • रेलवे ,SSC, बैंकिंग के उच्च पदों के प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर भी ₹30000 ( तीस हजार रुपए ) की वितीय सहायता दी जाती है ।

    पात्रता, मानदंड (Eligibility Criteria) - कौन कर सकता है आवेदन ? :-

    ​इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ  नियम तय किए गए हैं ताकि इस योजना का लाभ  केवल वास्तविक और जरूरतमंद उम्मीदवारों तक पहुँचे :-

    पात्रता - 

    • ​बिहार का स्थायी निवासी: - आवेदक अनिवार्य रूप से बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके लिए 'निवास प्रमाण पत्र' (Domicile) देना आवश्यक है।
    • ​जातिगत श्रेणियाँ: - यह योजना वर्तमान में निम्नलिखित वर्गों के लिए उपलब्ध है:
    • ​अनुसूचित जाति (SC)
    • ​अनुसूचित जनजाति (ST)
    • ​अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)
    • ​सभी वर्ग की महिलाऐं
    • ​परीक्षा उत्तीर्णता: उम्मीदवार ने संबंधित वर्ष (जैसे 2026) की UPSC या BPSC की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
    • ​एक बार का लाभ:- यह सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है। एक छात्र इस योजना का लाभ अपने जीवनकाल में केवल एक ही बार ले सकता है। यदि आपने पहले BPSC के लिए लाभ लिया है, तो आप दोबारा UPSC के लिए आवेदन नहीं कर सकते (या इसके विपरीत)।
    • ​सरकारी सेवा में न होना: यदि उम्मीदवार पहले से ही किसी सरकारी पद पर कार्यरत है, तो वह इस प्रोत्साहन राशि का पात्र नहीं होगा।

    मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

    ​आवेदन करने से पहले निम्नलिखित कागजात तैयार रखें:

    • ​आधार कार्ड: जो आपके मोबाइल नंबर से लिंक हो।
    • ​जाति प्रमाण पत्र: सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत।
    • ​निवास प्रमाण पत्र: यह साबित करने के लिए कि आप बिहार के निवासी हैं।
    • एक affidavit - 1st class मजिस्ट्रेट द्वारा निर्गत - Affidavit का प्रारूप
    • ​प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड: जिस पर रोल नंबर स्पष्ट हो।
    • ​रिजल्ट की कॉपी: आधिकारिक पीडीएफ में आपका रोल नंबर हाइलाइट किया हुआ।
    • ​बैंक पासबुक: ध्यान रहे कि बैंक खाता Aadhaar Seeded और DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए सक्रिय होना चाहिए।
    • ​पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर।
    • ​ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।

    मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना में कौन-कौन से दस्तावेज़ लगते हैं?

    1.APPLICATION CHECKLIST : -
    Mukhyamantri Civil Seva Protsahan Yojana required documents
    मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना आवेदन में अपलोड किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची


    2.DOCUMENT UPLOAD  SECTION :-
    Mukhyamantri Civil Seva Protsahan Yojana document upload section and required documents list
    मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना आवेदन में अपलोड किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची

    3.ADDIDAVIT CERTICATE बहुत जरुरी है उसको आप नीचे पेमेंट स्टेटस सेक्शन में देख सकते है उसे भी अपलोड करना होता है | 

    मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

    ​2026 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है। आपको किसी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। 

    • ऑनलाइन आवेदन की तिथि - प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट निकलने के पश्चात आप 45 दिनों के अंदर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।
    • ​वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले -कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जैसे - https://bcebconline.bihar.gov.in) पर जाएं।
    • ​पंजीकरण (Registration): 'New Registration' लिंक पर क्लिक करें। अपनी बुनियादी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और कोटि (Category) भरें।
    • ​लॉगिन: पंजीकरण के बाद आपके मोबाइल पर एक यूजर आईडी और पासवर्ड आएगा। उससे पोर्टल पर लॉगिन करें।
    • ​विवरण भरें: अपनी शैक्षणिक योग्यता और उत्तीर्ण परीक्षा (UPSC/BPSC) का विवरण भरें।
    • ​दस्तावेज अपलोड करें: ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
    • ​बैंक विवरण: अपना खाता संख्या और IFSC कोड बहुत सावधानी से भरें।
    • ​सबमिट और प्रिंट: अंत में फॉर्म को 'Final Submit' करें और प्राप्त रसीद (Acknowledgement) का प्रिंट निकाल लें।
    नोट - कई बार जब आप ईमेल आईडी भरने के पश्चात उसे verify करने पर जब क्लिक करेंगे तो verification करने के लिए ओटीपी डालने पर वेरिफिकेशन नहीं होता है ऐसे में आप कोई ओटीपी डालने के पश्चात  दो तीन बार क्लिक करेंगे तो वह वेरिफाई हो जाएगा ।

    ​चयन और भुगतान की प्रक्रिया, (Payment Status)  चेक करे | 

    ​आवेदन जमा करने के बाद, विभाग द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाती है। यदि आपके द्वारा दी गई जानकारी सही पाई जाती है। प्रोत्साहन राशि सीधे आपके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेज दी जाती है। आमतौर पर, आवेदन की अंतिम तिथि के 45 से 60 दिनों के भीतर पैसा खाते में आ जाता है।


    Step         Process
    1आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
    2Login करें
    3Application Status / Payment Status पर क्लिक करें
    4Payment Status स्क्रीन पर दिख जाएगा | 
    Mukhyamantri Civil Seva Protsahan Yojana payment status check process
    मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

    Mukhyamantri Civil Seva Protsahan Yojana payment status check process
    मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया


    तैयारी के लिए सुझाव:- राशि का सही उपयोग कैसे करें?

    ​₹50,000 या ₹1,00,000 की राशि छोटी नहीं होती। यदि आप इसका सही उपयोग करते हैं, तो आपकी सफलता की संभावना बढ़ जाती है:

    • ​अच्छी टेस्ट सीरीज: मेन्स (Mains) परीक्षा पूरी तरह उत्तर लेखन (Answer Writing) पर टिकी है। इस पैसे का उपयोग प्रतिष्ठित संस्थानों की टेस्ट सीरीज लेने में करें।
    • ​स्तरीय किताबें: वैकल्पिक विषय (Optional Subject) और जीएस के लिए उच्च गुणवत्ता वाली संदर्भ पुस्तकें खरीदें।
    • ​ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन: यदि आप दिल्ली नहीं जा सकते, तो इस राशि से अच्छे ऑनलाइन कोचिंग कोर्स या मेंटरशिप प्रोग्राम खरीद सकते हैं।
    • ​रहने-खाने का खर्च: मुख्य परीक्षा की तैयारी के आखिरी 3-4 महीनों में शांति और अच्छे पोषण की जरूरत होती है। इस राशि का उपयोग अपने स्वास्थ्य और आवास पर करें।

    📌 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

    प्रश्न 1: क्या अन्य राज्यों के छात्र जो बिहार में रह रहे हैं, आवेदन कर सकते हैं?
    उत्तर: नहीं, यह योजना केवल बिहार के स्थायी निवास प्रमाण पत्र रखने वाले छात्रों के लिए है।

    प्रश्न 2: क्या सामान्य श्रेणी या EWS या पिछड़े वर्ग के छात्र को लाभ मिलता है?
    उत्तर: वर्तमान में यह योजना विशेष रूप से SC, ST और EBC वर्गों के लिए निर्धारित है। जबकि सामान्य श्रेणी ,  EWS, पिछड़े वर्ग के महिला अभ्यर्थी को केवल इसका लाभ मिलता है इन वर्गों के पुरुष अभ्यर्थी को इसका लाभ नहीं मिलता है ।

    प्रश्न 3: क्या प्रीलिम्स पास करने के बाद हर साल यह पैसा मिलेगा?
    उत्तर: नहीं, यह योजना “One Time Benefit” है, यानी पूरे करियर में केवल एक बार लाभ दिया जाता है।

    प्रश्न 4: क्या बैंक खाता बिहार का ही होना चाहिए?
    उत्तर: प्राथमिकता बिहार के बैंक खाते को दी जाती है। खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में होना चाहिए तथा आधार से लिंक होना अनिवार्य है।

    प्रश्न 5: यदि बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर लाभ ले लिया है तो क्या यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर पुनः मिलेगा?
    उत्तर: हाँ, यदि आपने बीपीएससी के लिए लाभ लिया है तो भी यूपीएससी के लिए पात्रता अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

    प्रश्न 6: यदि फॉर्म में त्रुटि हो जाए तो क्या दुबारा आवेदन कर सकते हैं?
    उत्तर: सामान्यतः दोबारा आवेदन की अनुमति नहीं होती। ऐसी स्थिति में आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क कर समस्या का समाधान प्राप्त करें।

    प्रश्न 7: क्या रेलवे, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं के छात्र भी पात्र हैं?
    उत्तर: नवीनतम 2024 अपडेट के अनुसार रेलवे, SSC CGL, बैंक PO एवं अन्य उच्च स्तरीय परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर भी पात्रता अनुसार लाभ दिया जाता है। परिणाम जारी होने के 45 दिनों के भीतर आवेदन करना आवश्यक है।

    प्रश्न 8: अब तक कितने लोगों को लाभ मिला है?
    उत्तर: उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 3507+ लाभार्थियों को सहायता मिल चुकी है, जिनमें UPSC एवं BPSC अभ्यर्थी शामिल हैं।

    प्रश्न 9:  71वीं BPSC पास अभ्यर्थियों को कब तक 50000 स्कॉलरशिप मिलेगी ?

    उत्तर : 71 वी BPSC पास अभ्यर्थियों को रूपया जाना शुरू हो गया है और लगभग छात्रों का जिन्होंने अप्लाई किया था उनका पैसा जा चूका है जिनका किसी का बैंक समस्या या आधार बैंक लिंक में प्रॉब्लम या किसी डॉक्यूमेंट में दिक्कत था उन्ही का पैसा अभी नहीं गया है अन्यथा जितने लोगो ने भी BPSC 71 प्रीलिम्स क्लियर किया था उनका पैसा जा चूका है | आप कुछ लोगो का उदहारण देख सकते है जो की नीचे प्रोवाइड किया गया है | 

    प्रश्न 10 : 72वीं BPSC अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिलेगा ?

    उत्तर : बिल्कुल हाँ , जितने भी BPSC सिविल सर्विसेज की परीक्षा आगे होंगी सभी में ये योजना लागु रहेगी | सरकार द्वारा निर्देशित है आगे आने वाली 72वीं , 73वीं, 74 वीं आदि जैसे सभी एग्जाम के लिए ये योजना लागु रहेगी |   

    निष्कर्ष:-

    ​मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2026 बिहार सरकार का एक सराहनीय कदम है। यह योजना न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करती है, बल्कि यह संदेश देती है कि राज्य सरकार अपने युवाओं की सफलता में निवेश करना चाहती है। यदि आप पात्र हैं और आपने प्रीलिम्स की बाधा पार कर ली है, तो यह राशि आपके IAS या BPSC अधिकारी बनने के सपने की अंतिम कड़ी साबित हो सकती है।

    ​शिक्षा ही वह हथियार है जिससे समाज की तस्वीर बदली जा सकती है। इस योजना का लाभ उठाएं, डटकर पढ़ाई करें और बिहार के विकास में अपना योगदान दें।

    ​क्या आपको इस योजना के बारे में कुछ और पूछना है? या आपको आवेदन करने में कोई तकनीकी समस्या आ रही है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछें, मैं आपकी पूरी मदद करूँगा!

    ​इस लेख को अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करें जिन्होंने इस साल UPSC या BPSC प्रीलिम्स क्लियर किया है!


    📞 संबंधित विभागों के हेल्पलाइन नंबर

    विभाग का नाम हेल्पलाइन नंबर
    महिला एवं बाल विकास निगम 0612-2506068
    पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग 0612-2215406
    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग 9546256221
    दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, समाज कल्याण विभाग 0612-2200125

    ℹ️ नोट: हेल्पलाइन नंबर समय-समय पर अपडेट हो सकते हैं। नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित विभाग से आधिकारिक रूप से पुष्टि अवश्य करें।

    ⚠️ महत्वपूर्ण सूचना:

    इस पोस्ट में दी गई जानकारी में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अवश्य पुष्टि करें। धन्यवाद।

    किसी भी आधिकारिक घोषणा, संशोधन या नई अपडेट के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल की जानकारी को ही मान्य समझें।

    Comments