Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना 2026: ₹10 लाख तक सहायता, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन

नमस्कार दोस्तों!

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना 2026 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को उद्योग या व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिसमें योजना के नियमों के अनुसार अनुदान और ऋण का प्रावधान शामिल है।

अगर आप बिहार की महिला हैं और अपना नया व्यवसाय या उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना आपके लिए उपयोगी हो सकती है। इस लेख में आपको योजना के लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, मिलने वाली सहायता और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।

बिहार की महिला उद्यमी मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना 2026 के तहत अपना व्यवसाय शुरू करते हुए
मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना बिहार 2026


योजना क्या है? (What is the Scheme )

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना एक सरकारी पहल है इस योजना के तहत महिलाओं को अपना उद्योग या व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

प्रति इकाई अधिकतम ₹10 लाख तक की परियोजना लागत निर्धारित की गई है। इसमें से लगभग 50% राशि (अधिकतम ₹5 लाख) अनुदान (subsidy) के रूप में दी जाती है, जिसे वापस नहीं करना होता।

शेष ₹5 लाख तक की राशि बिना ब्याज (interest-free loan) के रूप में दी जाती है। इस ऋण को लाभार्थी को 84 आसान मासिक किस्तों (EMI) में चुकाना होता है।

इसके अलावा, ऋण वितरण के बाद लगभग 3 महीने की मोहलत (moratorium period) दी जाती है, जिसके बाद किस्तों का भुगतान शुरू होता है।

यदि किसी कारणवश समय पर भुगतान नहीं किया जाता है, तो सरकार के नियमों के अनुसार वसूली की प्रक्रिया लागू की जा सकती है।

साथ ही, लाभार्थियों को व्यवसाय शुरू करने और संचालित करने के लिए training और Project Monitoring Assistance (PMA) भी प्रदान की जाती है, जिसके लिए प्रति इकाई लगभग ₹25,000 तक की सहायता दी जा सकती है।

नोट:
इस योजना के अंतर्गत ट्रांसजेंडर (Transgender) व्यक्तियों को भी महिलाओं के समान ही लाभ प्रदान किया जाएगा।




    मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 चयन सूची जारी

    बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत दिनांक 20 मई 2026 को कम्प्यूटर आधारित लॉटरी (Computerised Randomization) के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयन समिति द्वारा औपबंधिक रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।
    इस योजना के अंतर्गत चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन कम्प्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन द्वारा की गई है।

    महत्वपूर्ण जानकारी

    योजना का नाम: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26
    चयन तिथि: 20 मई 2026
    चयन प्रक्रिया: Computerised Randomization (लॉटरी सिस्टम)
    चयन स्थिति: औपबंधिक (Provisional Selection)

    चयन सूची कैसे देखें?

    अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना चयन सूची देख सकते हैं।
    मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के अंतर्गत SC/ST, EBC, महिला, युवा, Minority एवं दिव्यांग श्रेणी की चयन सूची जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे अपनी कैटेगरी के अनुसार चयन सूची PDF डाउनलोड करके अपना नाम चेक कर सकते हैं। ऊपर दिए गए लिंक के माध्यम से आप आसानी से अपनी श्रेणी की चयन सूची देख सकते हैं।

    चयन होने के बाद क्या करना होगा?

    जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है उन्हें आगे दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) एवं अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित समय सीमा के अंदर दस्तावेज जमा नहीं करने पर चयन रद्द किया जा सकता है।

    योजना का उद्देश्य (Objectives) 

    इस योजना के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मजबूत बनाना है। इसके प्रमुख लक्ष्य हैं:

    • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
    • बेरोजगारी दर को कम करना
    • छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देना
    • ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करना

    योजना के प्रमुख लाभ (Key Benefits) 

    1. ₹10 लाख तक की सहायता

    महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकतम ₹10 लाख तक की राशि दी जाती है।

    2. 50% तक अनुदान

    इस योजना में कुल लागत का लगभग 50% तक सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है।

    3. कम ब्याज दर

    बचे हुए ऋण पर बहुत कम ब्याज लिया जाता है, जिससे महिलाओं पर आर्थिक बोझ कम होता है।

    4. ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट

    सरकार द्वारा महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने से पहले प्रशिक्षण दिया जाता है।

    5. आसान किस्तों में भुगतान

    ऋण की राशि को आसान 84 EMI में चुकाया जा सकता है।


    पात्रता शर्तें  ( Eligibility Criteria )

    इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है:

    • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
    • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10+2 (इंटरमीडिएट), ITI, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
    • आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    • व्यवसाय का स्वरूप Proprietorship Firm, Partnership Firm, LLP या Private Limited Company में से कोई एक होना चाहिए।
    • यदि व्यवसाय Proprietorship (एकल स्वामित्व) के रूप में है, तो वह उद्यमी के व्यक्तिगत PAN (Permanent Account Number) पर पंजीकृत होना चाहिए।

    आवश्यक दस्तावेज  ( Required Documents )

    आवेदन करते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। नीचे इन्हें आसान तरीके से समझाया गया है:

    Personal & Identity Documents

    • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
    • आवेदक के हस्ताक्षर (Signature)
    • पासपोर्ट साइज फोटो

    Educational Qualification

    • मैट्रिक (10वीं) का प्रमाण पत्र (जिसमें जन्म तिथि दर्ज हो)
    • इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष प्रमाण पत्र

    Residence & Category Proof

    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    Financial Documents

    • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
    • बैंक पासबुक (Bank Details)

    Business Related Document

    • प्रस्तावित व्यवसाय की प्रोजेक्ट रिपोर्ट (Project Report)

    आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

    ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    बिहार में मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना 2026 के तहत प्रशिक्षण लेती महिलाएं
    मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना बिहार 2026 प्रशिक्षण


    • “महिला उद्यमी योजना” विकल्प चुनें
    बिहार में मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना 2026 के तहत प्रशिक्षण लेती महिलाएं
    मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना बिहार 2026 प्रशिक्षण


    • रजिस्ट्रेशन करें

    मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना बिहार 2026


    मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना बिहार 2026




    • Registeration प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आवेदक अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें

    बिहार में मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना 2026 के तहत प्रशिक्षण लेती महिलाएं

    मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना बिहार 2026


    • फॉर्म भरें -आवेदन करते समय अपनी Personal Details, शैक्षणिक योग्यता और परियोजना (Project) का नाम ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें।



    • दस्तावेज अपलोड करें

    • सबमिट करें - अपने आवेदन को ध्यानपूर्वक जांचने के बाद ही उसे सही तरीके से Submit करें।
    मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना बिहार 2026 

    मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना बिहार 2026 प्रशिक्षण
    मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना बिहार 2026 प्रशिक्षण


    • ऑफलाइन आवेदन
    • DRCC या उद्योग विभाग के कार्यालय जाएं
    • आवेदन फॉर्म भरें
    • दस्तावेज जमा करें


    चयन प्रक्रिया (Selection Process)

    इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के बाद चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाती है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और योग्य आवेदकों को ही लाभ मिल सके।

    Step 1: Online Application

    आवेदक को सबसे पहले Udyami Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

    Step 2: District-wise Target Based Shortlisting

    प्राप्त सभी आवेदनों में से जिलावार निर्धारित लक्ष्य (district-wise target) के अनुसार आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया जाता है।

    Step 3: Computerized Random Selection

    प्रारंभिक रूप से चयनित आवेदकों का चयन computerized randomization system के माध्यम से किया जाता है, जिससे प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहती है।

    Step 4: Verification at District Headquarters

    चयनित आवेदनों की जिला मुख्यालय स्तर (District Headquarters) पर जांच (scrutiny) की जाती है। इस दौरान आवेदकों द्वारा दिए गए दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है।

    Step 5: Final Selection

    सभी दस्तावेजों की जांच और पात्रता के आधार पर योग्य पाए गए आवेदकों का अंतिम चयन (final approval) किया जाता है।


    Important Instructions (महत्वपूर्ण निर्देश)

    • आवेदक को उसी जिले में अपना व्यवसाय स्थापित करना होगा, जहां वह स्थायी निवासी है, अन्यथा आवेदन रद्द किया जा सकता है।
    • आवेदन करते समय परियोजना (project) का चयन सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि एक बार चयन के बाद इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होती है।


    नोट:
    चयन प्रक्रिया पूरी तरह से सरकारी दिशा-निर्देशों और पारदर्शी प्रणाली के आधार पर की जाती है।


    Bihar Udyami Yojana 2026 Selection List Kab Jari Hogi

    अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Bihar Udyami Yojana 2026 selection list kab jari hogi, तो यहां आपको पूरी जानकारी सरल भाषा में दी जा रही है।

    इस योजना के तहत चयन सूची (Selection List) को जिलावार (district-wise) जारी किया जाएगा। सबसे पहले provisional list जारी होती है, उसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का document verification किया जाता है।

    दस्तावेजों के सत्यापन के बाद final selection list जारी की जाती है, जिसमें शामिल उम्मीदवारों को योजना का लाभ मिलता है।



    Selection Process Overview

    • सबसे पहले selection list जारी होती है (district-wise)
    • इसके बाद document verification होता है
    • फिर final list जारी की जाती है

    Final list में नाम आने के बाद ही आपको योजना का लाभ मिलेगा।


    Payment Details (राशि कैसे मिलेगी)

    Final selection के बाद लाभार्थियों को राशि 3 किस्तों (installments) में दी जाती है।

    यह राशि व्यवसाय शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रदान की जाती है।


    Latest Update (2026)

    अभी तक official portal पर selection list जारी होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है

    लेकिन अगर पिछले वर्ष के ट्रेंड को देखें, तो आवेदन समाप्त होने के लगभग 1 सप्ताह के अंदर selection list जारी कर दी गई थी

     इसलिए संभावना है कि इस वर्ष April के 1st week तक selection list जारी हो सकती है



    बेस्ट बिजनेस आइडिया (High Profit)

    अगर आप सोच रहे हैं कि कौन सा बिजनेस शुरू करें, तो ये कुछ अच्छे विकल्प हैं:

    1. टिफिन सर्विस

    घर से शुरू होने वाला कम लागत का बिजनेस

    2. ब्यूटी पार्लर

    महिलाओं के लिए सबसे लोकप्रिय व्यवसाय

    3. ऑनलाइन बुटीक

    सोशल मीडिया के जरिए कपड़े बेच सकते हैं

    4. डेयरी बिजनेस

    गांव और शहर दोनों में डिमांड

    5. डिजिटल सेवा केंद्र

    ऑनलाइन फॉर्म, प्रिंटिंग, CSC सेवाएं



    सफल महिला उद्यमी बनने के टिप्स

    • सही बिजनेस का चयन करें
    • मार्केट रिसर्च करें
    • खर्च और मुनाफे का हिसाब रखें
    • ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करें
    • सोशल मीडिया का उपयोग करें

    योजना के फायदे

    • आर्थिक स्वतंत्रता
    • आत्मविश्वास में वृद्धि
    • रोजगार के अवसर
    • समाज में सम्मान
    • योजना की चुनौतियां
    • सही जानकारी की कमी
    • बिजनेस अनुभव का अभाव
    • बाजार में प्रतिस्पर्धा

     समाधान: ट्रेनिंग और सही मार्गदर्शन


    आवेदन करते समय ध्यान रखने वाली बातें

    • गलत जानकारी न दें
    • सभी दस्तावेज सही अपलोड करें
    • प्रोजेक्ट रिपोर्ट स्पष्ट बनाएं
    • समय पर आवेदन करें


    मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

    Q1. इस योजना का लाभ कौन-कौन उठा सकता है?

    A. योजना अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिला, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), और युवा उद्यमियों के लिए है।

    Q2. कितना लोन मिलता है?

    A. आवेदनकर्ता को ₹10 लाख तक की सहायता मिल सकती है।

    Q3. क्या सब्सिडी (अनुदान) भी मिलती है?

    A. हाँ, कुल राशि का 50% तक अनुदान के रूप में मिलता है।

    Q4. आवेदन कहां करना होगा?

    A. आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से या नजदीकी DRCC ऑफिस में किया जा सकता है।

    Q5. क्या ट्रेनिंग भी प्रदान की जाती है?

    A. हाँ, योजना के अंतर्गत उद्यमियों को व्यवसाय संचालन और प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जाती है।

    Q6. क्या ग्रामीण महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?

    A. हाँ, योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए भी खुली है।

    Q7. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में कितना ब्याज लगता है?

    A. बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में ₹10 लाख तक की सहायता में से:

    • ₹5 लाख अनुदान (माफ़)
    • ₹5 लाख तक का ऋण पूरी तरह ब्याज मुक्त (0% Interest) – विशेष रूप से महिला, दिव्यांग, SC/ST के लिए
    • कुछ अन्य मामलों में 1% ब्याज लागू हो सकता है।
    Q8. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2026 का फॉर्म कब से भरा जा सकता है?

    A. अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। वर्तमान में नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।

    Q9. Bihar Udyami Yojana 2026 की चयन सूची (Selection List) कब जारी होगी?

    A. वर्तमान अपडेट के अनुसार, चयन सूची अभी जारी नहीं हुई है। संभावना है कि यह April के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है।

    Q10: प्रशिक्षण कितने दिनों का होता है? क्या छह दिनों की प्रशिक्षण अनिवार्य है?

    A. प्रशिक्षण कुल छह (6) दिनों का होता है और इसमें भाग लेना अनिवार्य (कम्पलसरी) है।

    निष्कर्ष

    मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना 2026 महिलाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता देती है बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका भी देती है।

    यदि आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं। सही दिशा और मेहनत से आप भी एक सफल उद्यमी बन सकती हैं।

     महत्वपूर्ण सूचना (Important Note)

    वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है

    आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 23 मार्च 2026, अपराह्न 5:00 बजे तक किया गया था।

    इससे पहले ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 25 फरवरी 2026 (दोपहर 3:00 बजे) से 15 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे) तक खुला था।

    अगली आवेदन प्रक्रिया अगले वित्तीय वर्ष में शुरू होने पर सूचना जारी की जाएगी।

    नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें।



    Post a Comment

    1 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.