Type Here to Get Search Results !

बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया हिंदी में RCMS पोर्टल गाइड

बिहार सरकार द्वारा राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए राशन कार्ड जारी किया जाता है। वर्ष 2026 में अब राशन कार्ड के लिए आवेदन करना पहले से काफी आसान हो गया है, क्योंकि आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और स्टेटस चेक करने का तरीका शामिल है।


बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप हिंदी में
बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी जानकारी हिंदी में


बिहार राशन कार्ड 2026 – Overview

योजना का नाम बिहार राशन कार्ड 2026
राज्य बिहार
बिहार में राशन कार्ड योजना का विभाग खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (RCMS पोर्टल के माध्यम से)
लाभार्थी गरीब एवं पात्र परिवार
राशन कार्ड के प्रकार अंत्योदय और प्राथमिक परिवार (PHH)
लाभ सस्ती दर पर अनाज एवं सरकारी योजनाओं का लाभ
आवेदन शुल्क निःशुल्क
राशन कार्ड बनने का समय लगभग 30 दिन
आधिकारिक वेबसाइट https://rconline.bihar.gov.in/




    बिहार राशन कार्ड क्या है?

    राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है, जो गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत सस्ती दर पर अनाज जैसे गेहूं, चावल और केरोसिन उपलब्ध कराता है। बिहार में यह योजना खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा संचालित की जाती है।


    बिहार राशन कार्ड के प्रकार

    बिहार में राशन कार्ड मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं

    1. अंत्योदय राशन कार्ड

    यह राशन कार्ड सबसे गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दिया जाता है
    इस श्रेणी के लाभार्थियों को प्रति राशन कार्ड हर महीने 35 किलोग्राम अनाज दिया जाता है

    2. प्राथमिक परिवार राशन कार्ड PHH

    यह राशन कार्ड सामान्य गरीब परिवारों के लिए होता है
    इस श्रेणी में प्रत्येक सदस्य को हर महीने 5 किलोग्राम अनाज दिया जाता है

    इन दोनों राशन कार्ड का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना है |


    बिहार राशन कार्ड के लाभ

    • सस्ती दर पर गेहूं और चावल उपलब्ध
    • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद
    • पहचान पत्र के रूप में उपयोग
    • गैस कनेक्शन और अन्य योजनाओं में सहायक
    • गरीब परिवारों के लिए आर्थिक सहायता


    बिहार राशन कार्ड 2026 के लिए पात्रता

    राशन कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं:

    • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
    • परिवार की आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए
    • परिवार में किसी के पास पहले से राशन कार्ड नहीं होना चाहिए
    • सरकारी नौकरी में उच्च पद पर कार्यरत व्यक्ति पात्र नहीं होते
    • आयकर दाता परिवारों को सामान्यतः BPL या AAY का लाभ नहीं मिलता

    आवश्यक दस्तावेज

    ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी:

    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • परिवार के सदस्यों का आधार
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • मोबाइल नंबर
    • बैंक खाता विवरण
    • परिवार का संयुक्त फोटो


    बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2026 – पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप

    अगर आप नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो यह गाइड आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहां आपको RCMS पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाई गई है ताकि आप बिना किसी गलती के आवेदन कर सकें।

    राशन कार्ड आवेदन से पहले जरूरी जानकारी

    राशन कार्ड का आवेदन आप अपने परिवार की सबसे वरिष्ठ महिला सदस्य के नाम पर कर सकते हैं। उसी महिला के आधार कार्ड के अनुसार उनकी जन्म तिथि और लिंग भरना होगा। यदि घर में महिला नहीं है तो किसी पुरुष सदस्य के नाम पर भी आवेदन किया जा सकता है।

    RCMS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

    सबसे पहले आपको RCMS पोर्टल पर अपनी यूजर आईडी बनानी होगी। RCMS पोर्टल ओपन होने के बाद सबसे पहले आपको Login Portal के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, आपको आगे जनपरिचय पोर्टल के लॉगिन पेज पर भेज दिया जाएगा।

    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप हिंदी में
    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी जानकारी हिंदी में


    यहां पहुंचने के बाद यदि आपका पहले से अकाउंट बना हुआ है तो आप सीधे अपना मोबाइल नंबर या यूजर आईडी डालकर लॉगिन कर सकते हैं और OTP के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप हिंदी में
    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी जानकारी हिंदी में

    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप हिंदी में
    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी जानकारी हिंदी में

    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप हिंदी में
    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी जानकारी हिंदी में

    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप हिंदी में
    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी जानकारी हिंदी में


    यदि आप नए यूजर हैं और अभी तक कोई अकाउंट नहीं बनाया है, तो आपको Sign Up के विकल्प पर क्लिक करके पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद ही आप लॉगिन करके आगे की प्रक्रिया जारी रख पाएंगे।

    ध्यान रखें कि जनपरिचय पोर्टल पर दी गई सभी जानकारी आपके आधार कार्ड के अनुसार ही होनी चाहिए, ताकि आगे राशन कार्ड आवेदन में किसी भी प्रकार की समस्या न आए।

    आईडी बनाने के बाद आपको eKYC का विकल्प दिखाई देगा जिसे आप चाहें तो Skip for Now करके आगे बढ़ सकते हैं। इसके बाद आपको दोबारा लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते समय अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें, फिर OTP आएगा जिसे दर्ज करके आगे बढ़ें।

    लॉगिन के बाद आपको एक मैसेज दिखाई देगा कि आप RCMS पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं हैं और पहले रजिस्टर करना होगा। इस पर OK क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने RCMS का डैशबोर्ड खुल जाएगा।

    अब आपको अपना नाम हिंदी में टाइप करना होगा, आधार नंबर डालना होगा, राज्य में बिहार चुनना होगा, अपना जिला चुनना होगा, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरना होगा और कैप्चा डालकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आपका आवेदन डैशबोर्ड खुल जाएगा।


    New Apply से आवेदन शुरू करें

    डैशबोर्ड में ऊपर लेफ्ट कॉर्नर में New Apply का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको Rural और Urban का विकल्प दिखाई देगा। यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो Rural चुनें और यदि शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो Urban चुनें। इसके बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।

    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप हिंदी में
    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी जानकारी हिंदी में


    आवेदन फॉर्म कैसे भरें

    सबसे पहले आपको अनुमंडल, ब्लॉक, पंचायत और गांव का नाम भरना होगा।

    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप हिंदी में
    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी जानकारी हिंदी में

    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप हिंदी में
    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी जानकारी हिंदी में


    इसके बाद आवेदक की जानकारी भरनी होगी जिसमें घर की वरिष्ठ महिला का नाम लिखें। यदि महिला नहीं है तो पुरुष का नाम दे सकते हैं। इसके बाद पति या पिता का नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में भरें। फिर आवासीय पता, लिंग, जन्म तिथि और वैवाहिक स्थिति भरें। कार्डधारी से संबंध में स्वयं का विकल्प ही चुनें।

    इसके बाद जाति भरें, कार्य या पेशा भरें और आय का स्रोत भरें। यदि आय का स्रोत नहीं है तो No चुन सकते हैं। मासिक आय भरने के लिए अपने वार्षिक आय प्रमाण पत्र की राशि को 12 से भाग देकर भरें।

    ध्यान रखें कि आय प्रमाण पत्र में आपकी आय एक लाख बीस हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, अन्यथा राशन कार्ड बनने में समस्या हो सकती है।

    इसके बाद आय प्रमाण पत्र का नंबर, आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरें। यदि आवेदक दिव्यांग है तो Yes चुनें, अन्यथा No चुनें।


    बैंक और घोषणा

    अब बैंक डिटेल में केवल आवेदक का बैंक खाता भरें। इसके बाद Declaration वाले चेकबॉक्स पर टिक करें और Submit बटन पर क्लिक करें। सबमिट करने के बाद आपको Success मैसेज दिखाई देगा और एक Reference Number मिलेगा।


    आधार पहले से जुड़ा होने की स्थिति

    यदि आपको Aadhaar Already Exist का मैसेज आता है तो इसका मतलब है कि आपका नाम पहले से किसी राशन कार्ड में जुड़ा हुआ है। ऐसे में आपको SDO कार्यालय जाकर सुधार करवाना होगा।


    परिवार के सदस्यों की जानकारी जोड़ें

    अब फिर से Apply विकल्प पर जाएं और Edit पर क्लिक करें। Member बटन पर क्लिक करके परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी एक एक करके जोड़ें। प्रत्येक सदस्य का संबंध आवेदक से सही चुनें। सभी जानकारी आधार कार्ड के अनुसार ही भरें।


    दस्तावेज अपलोड कैसे करें

    अब आपको दस्तावेज अपलोड करने का विकल्प मिलेगा। सबसे पहले परिवार का फोटो अपलोड करें जो 100 KB से कम होना चाहिए। इसके बाद आवेदक का सिग्नेचर या अंगूठा निशान अपलोड करें जो 100 KB से कम होना चाहिए।

    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप हिंदी में
    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी जानकारी हिंदी में

    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप हिंदी में
    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी जानकारी हिंदी में


    सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी पर उनके हस्ताक्षर या अंगूठा निशान होना चाहिए। बैंक पासबुक का पहला पेज केवल आवेदक का अपलोड करें। आवासीय प्रमाण पत्र भी केवल आवेदक का अपलोड करें। यदि कोई सदस्य दिव्यांग है तो उसका दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जोड़ें।

    सभी इन दस्तावेजों को एक PDF में बनाएं जो 1 MB से कम होनी चाहिए।

    आय प्रमाण पत्र को अलग PDF में बनाकर अपलोड करें। यदि आप सामान्य वर्ग से हैं तो जाति प्रमाण पत्र अपलोड करने की जरूरत नहीं है। यदि आप SC ST OBC वर्ग से हैं तो आवेदक का जाति प्रमाण पत्र अलग PDF में अपलोड करें। ध्यान रखें सभी PDF का साइज 1 MB से कम होना चाहिए।


    फाइनल सबमिशन प्रक्रिया


    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप हिंदी में
    बिहार राशन कार्ड 2026 ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी जानकारी हिंदी में


    सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद चेकबॉक्स पर टिक करें और Go for Final Submission पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पूरा फॉर्म प्रीव्यू में दिखाई देगा।

    अब जो घोषणा के विकल्प आएंगे उनमें आपको सभी में नहीं का चयन करना होगा। इसके बाद Final Submit पर क्लिक करें।


    राशन कार्ड बनने में कितना समय लगता है

    सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक करते रहें। आमतौर पर राशन कार्ड 30 दिनों के अंदर बन जाता है।

    महत्वपूर्ण सुझाव

    सभी जानकारी हमेशा आधार कार्ड के अनुसार ही भरें। कोई भी गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है। दस्तावेज सही साइज में ही अपलोड करें और आवेदन करने के बाद स्टेटस समय समय पर चेक करते रहें।

    यह पूरी प्रक्रिया अपनाकर आप आसानी से घर बैठे बिहार राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


     बिहार राशन कार्ड FAQ 

    सवाल (Question) जवाब (Answer)
    पुराने राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़ें? ऑनलाइन पोर्टल पर अकाउंट बनाकर "Add Member" विकल्प के माध्यम से नया नाम जोड़ा जा सकता है।
    राशन कार्ड वेबसाइट काम नहीं कर रही है, क्या करें? सर्वर लोड के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए सुबह के समय आवेदन करना बेहतर रहता है।
    Add Member करने पर नाम क्यों नहीं जुड़ रहा है? यदि नाम नहीं जुड़ रहा है, तो संभव है कि व्यक्ति का नाम पहले से किसी अन्य राशन कार्ड में जुड़ा हो।
    अगर नाम किसी अन्य राशन कार्ड में जुड़ा है तो क्या करें? पहले पुराने राशन कार्ड से नाम हटवाएं, इसके लिए SDM कार्यालय में आवेदन करना होगा।
    Caste Certificate Name Mismatch Error का समाधान क्या है? यह समस्या सर्वर या डेटा mismatch के कारण होती है, कुछ दिनों में स्वतः ठीक हो सकती है।
    क्या मोबाइल से राशन कार्ड में नाम जोड़ सकते हैं? हाँ, मोबाइल से आवेदन किया जा सकता है, लेकिन बेहतर अनुभव के लिए कंप्यूटर का उपयोग करें।
    राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ लगते हैं? आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और संबंध प्रमाण पत्र आवश्यक होते हैं।
    राशन कार्ड में नाम जोड़ने में कितना समय लगता है? आमतौर पर 15–30 दिनों में नाम जुड़ जाता है, जिला अनुसार समय अलग हो सकता है।
    अगर ऑनलाइन आवेदन फेल हो जाए तो क्या करें? आप CSC केंद्र या SDM कार्यालय जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
    राशन कार्ड में नाम जुड़ने का स्टेटस कैसे चेक करें? आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन नंबर या आधार नंबर से स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.