![]() |
| Bihar Fasal Sahayata Yojana 2026 kharif apply online |
Bihar Fasal Sahayata Yojana 2026 के तहत खरीफ फसल के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार के सभी पात्र किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं, ताकि यदि उनकी फसल बाढ़, सूखा या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त होती है, तो उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।
इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र किसान Bihar Fasal Sahayata Yojana 2026 Online Apply के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण स्वयं भी कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन की स्थिति और Payment Status से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में बताएंगे। इसलिए पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2026 – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2026 |
| विभाग | सहकारिता विभाग, बिहार सरकार |
| लाभार्थी | रैयत किसान, गैर-रैयत किसान और दोनों श्रेणी के किसान |
| सहायता राशि | ₹7,500 से ₹10,000 प्रति हेक्टेयर (नुकसान के अनुसार) |
| अधिकतम लाभ | 2 हेक्टेयर भूमि तक (₹15,000 से ₹20,000 तक) |
| भुगतान तरीका | DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक खाते में |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (DBT Agriculture Portal) |
| आवेदन तिथि | अगस्त 2026 से आवेदन शुरू |
| आवेदन शुल्क | पूर्णतः निःशुल्क |
| खरीफ 2026 अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर 2026 |
| Official Website | https://esahkari.bihar.gov.in/coop/MIS/BRFSY.aspx |
बिहार फसल सहायता योजना kharif 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसान के पास किसान पंजीकरण संख्या और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर होना बेहद जरूरी है। आधिकारिक पोर्टल पर खरीफ 2026 के लिए आवेदन का विकल्प उपलब्ध है।
आगे इस लेख में आपको Bihar Fasal Sahayata Yojana Kharif 2026 Online Apply करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई गई है, जिसकी मदद से पात्र किसान आसानी से घर बैठे अपना आवेदन कर सकते हैं।
Step 1: सबसे पहले बिहार सहकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
| Bihar State Fasal Sahayata Yojana 2026 kharif official apply |
Step 2: वेबसाइट खुलने के बाद किसान कॉर्नर पर क्लिक करें।
| Bihar State Fasal Sahayata Yojana 2026 kharif official apply |
Step 3: अब “बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ 2026 हेतु आवेदन करें” वाले विकल्प को चुनें।
| Bihar State Fasal Sahayata Yojana 2026 kharif official apply Bihar State Fasal Sahayata Yojana 2026 kharif apply online |
Step 4: इसके बाद अपना किसान पंजीकरण नंबर दर्ज करें और Search बटन पर क्लिक करें।
Step 5: Search करने के बाद स्क्रीन पर आपकी पंजीकरण से संबंधित जानकारी दिखाई देगी। सभी विवरण को ध्यानपूर्वक जांच लें।
Step 6: अब अपना संबंधित वार्ड नंबर चुनें।
Step 7: इसके बाद किसान का प्रकार चुनना होगा। यहां आप अपनी स्थिति के अनुसार रैयत कृषक, गैर-रैयत कृषक या रैयत एवं गैर-रैयत कृषक का विकल्प चुन सकते हैं।
Step 8: अब खेती की गई जमीन का विवरण दर्ज करें। इसमें जिला, राजस्व अंचल, हल्का, मौजा, खाता संख्या, खेसरा/प्लॉट संख्या, थाना संख्या और रकबा (डिसमिल में) जैसी जानकारी भरनी होगी। विवरण दर्ज करने के बाद “जमीन विवरणी जोड़ें” पर क्लिक करें।
Step 9: जमीन का विवरण जोड़ने के बाद फसल से संबंधित जानकारी भरें। जिस-जिस फसल की खेती की गई है, उसके सामने संबंधित रकबा दर्ज करें। जिस फसल की खेती नहीं की गई है, वहां निर्धारित तरीके से 0 दर्ज करें।
Step 10: अब दिए गए घोषणा पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सहमति वाले बॉक्स पर टिक करें। इसके बाद Captcha Code दर्ज करें।
Step 11: सभी जानकारी भरने के बाद “सुरक्षित करें” विकल्प पर क्लिक करें।
Step 12: अब किसान पंजीकरण से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा। प्राप्त OTP दर्ज करके आगे बढ़ें।
Step 13: अंत में Final Submit पर क्लिक करके आवेदन को पूरा करें।
Step 14: आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद प्राप्त आवेदन रसीद को डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें। भविष्य में आवेदन से संबंधित जानकारी चेक करने के लिए इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना brfsy क्या है?
बिहार राज्य फसल सहायता योजना, बिहार सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा संचालित एक राज्य प्रायोजित योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुई फसल क्षति की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
यदि बिहार के किसानों की रबी या खरीफ फसल को बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि या अन्य प्राकृतिक कारणों से नुकसान होता है, तो सरकार द्वारा उन्हें आर्थिक मदद दी जाती है।
इस योजना के अंतर्गत रैयत किसान, गैर-रैयत किसान तथा रैयत एवं गैर-रैयत दोनों श्रेणी के किसान आवेदन कर सकते हैं। किसानों को उनकी फसल क्षति के अनुसार निर्धारित राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।
वर्तमान समय में खरीफ फसल के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और इसकी अंतिम आवेदन तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
इच्छुक किसान समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2026 – पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को निर्धारित पात्रता (Eligibility) को पूरा करना होगा और उनके पास आवश्यक दस्तावेज (Documents) होने चाहिए। तभी वे सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
- किसान रैयत या गैर-रैयत किसी भी श्रेणी का हो सकता है।
- किसान ने संबंधित सीजन (रबी/खरीफ) में फसल बोई होनी चाहिए।
- फसल को प्राकृतिक आपदा (बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि आदि) से नुकसान हुआ हो।
- किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए (DBT के लिए)।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसान केवल रैयत श्रेणी या आंशिक रूप से रैयत एवं गैर-रैयत श्रेणी में ही आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करते समय सभी श्रेणी के किसानों को बोई गई फसल तथा बुआई क्षेत्र से संबंधित भूमि की पूरी जानकारी देना अनिवार्य है, जैसे –
खाता संख्या, खेसरा संख्या, थाना संख्या, कम्प्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या अथवा कुल बुआई क्षेत्र (रकबा)। - आवेदन के समय किसानों को अपने एंड्रॉयड मोबाइल के माध्यम से संबंधित भूमि का Geo-coordinates देना अनिवार्य है।
- कृषि विभाग के DBT पोर्टल पर पंजीकृत किसान सीधे इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। जो किसान अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें पहले DBT पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना आवश्यक है। यदि आपके पास किसान पंजीकरण संख्या नहीं है, तो आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- किसान पंजीकरण संख्या
- जमीन से संबंधित दस्तावेज (रैयत किसान के लिए)
- फसल बोने का प्रमाण / स्व-घोषणा पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- गैर-रैयत किसान के लिए घोषणा पत्र
बिहार राज्य फसल सहायता योजना में कितना पैसा आता है?
बिहार राज्य फसल सहायता योजना में सहायता राशि किसानों को फसल नुकसान के अनुसार दिया जाता है और यह राशि उनके खाते में सीधे DBT के माध्यम से भेजी जाती है, जो बैंक खाता आधार से जुड़ा रहता है उसी में पैसा जाता है।
निम्न श्रेणी में इस राशि को दिया जाता है, जो कि फसल के नुकसान पर निर्भर करता है:
यदि फसल का नुकसान 20% तक होता है (यानि बोई गई कुल फसल का 20%), तो किसान को ₹7,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से राशि दी जाती है।
यदि फसल का नुकसान 20% से अधिक होता है, तो किसान को ₹10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता राशि दी जाती है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि इस योजना में एक किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर भूमि तक ही लाभ दिया जाता है, यानी कुल मिलाकर ₹10,000 से ₹20,000 रुपये तक की अधिकतम सहायता राशि मिल सकती है।
ऑनलाइन आवेदन : महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| Apply Online | यहाँ क्लिक करें |
| स्टेटस चेक | यहाँ क्लिक करें |
| नया किसान रजिस्ट्रेशन | यहाँ क्लिक करें |
| Official website | यहाँ क्लिक करें |
यदि आप बिहार के किसान हैं और आपने खरीफ फसल की बुवाई कर दी है, तो यह योजना आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि बरसात के समय बाढ़ का खतरा अधिक रहता है, ऐसे में फसल को नुकसान होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
इसलिए आपको बिना देर किए इस योजना के लिए आवेदन कर देना चाहिए। यह योजना पूरी तरह निःशुल्क है और इसके तहत आपको ₹10,000 से ₹20,000 तक का लाभ प्राप्त हो सकता है।
इस योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आपको ऊपर बता दी गई है, साथ ही इसमें महत्वपूर्ण लिंक भी प्रदान किया गया है जहाँ से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
यह बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2026 बिहार के किसानों के लिए एक बेहतरीन और सहायक योजना है, जो मुश्किल समय में आर्थिक सहारा प्रदान करती है
FAQ – बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2026
| क्रमांक | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 1 | बिहार राज्य फसल सहायता योजना क्या है? | यह एक सरकारी योजना है जिसमें किसानों को फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता दी जाती है। |
| 2 | बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2026 का स्टेटस कैसे चेक करें? | DBT Agriculture Portal पर Registration Number से स्टेटस चेक किया जा सकता है। |
| 3 | योजना की अंतिम तिथि क्या है? | खरीफ 2026 के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है। |
| 4 | पैसा कब आएगा? | फसल सत्यापन के बाद DBT के माध्यम से पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है। |
| 5 | फसल बीमा में कितना पैसा मिलता है? | नुकसान के आधार पर ₹7,500 से ₹10,000 प्रति हेक्टेयर तक मिलता है। |
| 6 | 2026 में पैसा कब आएगा? | सत्यापन पूरा होने के बाद चरणों में भुगतान किया जाता है। |
| 7 | ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | DBT Agriculture Portal पर किसान पंजीकरण के बाद ऑनलाइन आवेदन करें। |
| 8 | फसल बीमा की राशि कैसे देखें? | बैंक खाते या DBT पोर्टल से राशि की स्थिति देखी जा सकती है। |
| 9 | खरीफ 2026 आवेदन कैसे करें? | सभी दस्तावेजों के साथ DBT पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। |
| 10 | हेल्पलाइन नंबर क्या है? | कृषि विभाग या DBT पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। |
| 11 | लाभार्थी सूची PDF कैसे डाउनलोड करें? | आधिकारिक पोर्टल से समय-समय पर जारी PDF सूची डाउनलोड की जा सकती है। |
| 12 | फॉर्म PDF कैसे डाउनलोड करें? | कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म PDF डाउनलोड किया जा सकता है। |
| 13 | PM Fasal Bima Yojana का लाभ कौन ले सकता है? | सभी पंजीकृत किसान जो फसल बीमा कराते हैं वे लाभ ले सकते हैं। |
