Type Here to Get Search Results !

Bihar Birth Certificate Download 2026: ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें (Full Process)

Birth Certificate Download Bihar 2026
Birth Certificate Download Bihar 2026 – बिहार जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करें

यदि आप 2026 में Birth Certificate Download करने की सोच रहे तो आप आसानी से इसको ऑनलाइन खुद घर बैठे डाउनलोड कर सकते है | यदि आपके परिवार में या आपका Birth Certificate बना  हुआ है तो यह आर्टिकल  आपके लिए बेहद ही  उपयोगी होगा  आपको आसान तरीके से  Birth Certificate का का ओरिजिनल पीडीऍफ़  डाउनलोड कर  सकते है | 

जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया पहले से काफी आसान कर दी गयी है गवर्नमेंट की आधिकारिक  पोर्टल पर डाउनलोड लिंक डायरेक्ट प्रोवाइड की गयी है जहाँ  से आप  आसानी से birth certificate download कर सकते है | जन्म प्रमाण पत्र क्या है, इसे कैसे डाउनलोड कर सकते है , इसे डाउनलोड करने के लिए किन किन डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ेगी , इसका उपयोग कहाँ कहाँ होगा सारी जानकारी आपको इस लेख में दी जाएगी साथ ही आपको birth certificate affidavit format bihar का pdf download करने की लिंक भी दिया जायेगा जहाँ से आप आसानी से पीडीऍफ़ को डाउनलोड कर सकते है | 



    Birth Certificate Download 2026 bihar  – Overview

    विवरण जानकारी
    सेवा का नाम Birth Certificate Download Online
    विभाग Civil Registration System (CRS)
    आवेदन का प्रकार Online
    जरूरी दस्तावेज Reference Number / Mobile Number
    OTP वेरिफिकेशन हाँ (Registered Mobile Number पर)
    डाउनलोड फॉर्मेट PDF (Original Certificate)
    ऑफिशियल वेबसाइट


    Birth Certificate क्या है ? 

    जन्म प्रमाण पत्र एक दस्तावेज होता है जिसमे किसी व्यक्ति के जन्म संबंधी विवरण दिया हुआ रहता है इसमें व्यक्ति का जन्म कहाँ हुआ , किस तारीख को हुआ ये सभी विवरण उसमे मौजूद रहता है | जन्म प्रमाण पत्र सरकारी दस्तावेज जिसकी मान्यता पुरे देश में सभी सरकारी से प्राइवेट जगहों पर दी जाती है | 

    अतः आपको भी कई वर्क प्लेस पर इसकी जरुरत पर सकती है इसलिए अपना जन्म प्रमाण पत्र हमेशा तैयार रखे और यदि बना हुआ है तो आप इसको नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर ले | 


    Birth Certificate का जरुरत हमें कहाँ कहाँ पड़ता है ? 

    यह बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न है आखिर हमें इसे बनवा कर क्यों रखना है और इसका हम उपयोग किन किन जगहों पर कर सकते है वैसे देखे तो जब हम कोई पहचान पत्र बनवाते है तब हमें इसकी बहुत आवश्यकता होती है जैसे आधार कार्ड बनवाने में , वोटर कार्ड बनवाने में , बच्चों के स्कूल नामांकन में , पासपोर्ट बनवाने में , जन्म तिथि का साक्षी के रूप में , साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी इसकी जरुरत पड़ती है | अतः जन्म प्रमाण पत्र हमारे लिए बेहद ही आवश्यक दस्तावेज है | 


    2026 में Birth Certificate डाउनलोड करने की प्रक्रिया स्टेप by स्टेप 

    जन्म प्रमाण पत्र 2026 डाउनलोड करने की प्रकिया इस  लेख में आपको स्टेप by स्टेप बताई गयी है साथ ही आपको इम्पोर्टेन्ट लिंक भी प्रोवाइड की गयी है जिससे आपको परेशानी न हो और आसानी से आप जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है यह प्रक्रिया बिल्कुल  निशुल्क है एवं आप मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे आसानी से डाउनलोड कर सकते है | चलिए  हम आपको पूरी प्रक्रिया  बताते है की कैसे  बिरथ सर्टिकाते  डाउनलोड  करते है -

    Birth Certificate Download Online in bihar  2026 – सरल और आसान प्रक्रिया

    सबसे पहले आपको जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक Birth Registration Portal पर जाना होगा। आप सीधे डाउनलोड पेज पर जाने के लिए इस लिंक का उपयोग कर सकते हैं:  https://dc.crsorgi.gov.in/crs/dwnld


    Bihar Birth Certificate Download 2026
    Bihar Birth Certificate Download 2026

    1. वेबसाइट पर पहुँचने के बाद होम पेज पर कई विकल्प दिखाई देंगे। यहाँ आपको डाउनलोड सेक्शन से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
    2. अब इस पेज पर आपको Unique Reference Number (URN) यानी जन्म प्रमाण पत्र का रेफरेंस नंबर दर्ज करना होगा और Continue बटन पर क्लिक करना होगा। यदि आपने जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, तो आवेदन पूरा होने के बाद आपको यह Reference Number प्राप्त हो जाता है।
    3. इसके बाद अगले स्टेप में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (One Time Password) भेजा जाएगा। आपको यह OTP दर्ज करके Verify विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    4. OTP सत्यापन सफल होने के बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र Original PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।

    Reference Number नहीं है तो क्या करें?

    यदि आपके पास Reference Number उपलब्ध नहीं है, तब भी आप मोबाइल नंबर के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

    1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    2. होम पेज के साइड में दिए गए General Public Login विकल्प पर क्लिक करें
    3. अब अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें
    4. आपके मोबाइल पर OTP आएगा, जिसे डालकर लॉगिन करें
    5. लॉगिन करने के बाद Birth Certificate सेक्शन में जाएं
    6. यहाँ एक नया डैशबोर्ड खुलेगा, जहाँ आपका आवेदन (यदि Approved है) दिखाई देगा
    7. अब आप आसानी से अपना Birth Certificate डाउनलोड कर सकते हैं

    ऑफलाइन आवेदन करने वालों का Birth Certificate कैसे प्राप्त करें?

    केवल वही आवेदक अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की है

    जिन लोगों ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन (ब्लॉक/नगर निगम आदि के माध्यम से) किया है, वे इस पोर्टल से प्रमाण पत्र डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। ऐसे आवेदकों को अपना जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी ब्लॉक/कार्यालय में जाकर संपर्क करना होगा


    Birth Certificate Download 2026 – Important Links

    सेवा Links
    Birth Certificate Download CLICK HERE
    General Public Login CLICK HERE
    Online apply CLICK HERE
    ऑफिशियल वेबसाइट



    निष्कर्ष (Conclusion)

    Birth Certificate Download Online 2026 की प्रक्रिया अब काफी आसान हो गई है। यदि आपने आवेदन ऑनलाइन किया है, तो आप घर बैठे ही Reference Number या Mobile Number की मदद से अपना प्रमाण पत्र PDF में डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन जिन आवेदकों ने ऑफलाइन आवेदन किया है, उन्हें अपना प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए संबंधित ब्लॉक या कार्यालय में जाना होगा। सही जानकारी और स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के अपना जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।


    Frequently Asked Questions (FAQ) - Birth certificate download 2026 process in bihar 

    प्रश्न (Question) उत्तर (Answer)
    क्या Birth Certificate ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है? हाँ, यदि आपने आवेदन ऑनलाइन किया है तो आप CRS Portal से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
    Reference Number क्या होता है? यह एक यूनिक नंबर होता है जो ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद मिलता है, जिससे आप अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
    अगर Reference Number नहीं है तो क्या करें? आप General Public Login के माध्यम से मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करके भी प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
    ऑफलाइन आवेदन करने वालों को क्या करना होगा? ऑफलाइन आवेदन करने वाले इस पोर्टल से डाउनलोड नहीं कर सकते, उन्हें अपने नजदीकी ब्लॉक या संबंधित कार्यालय में जाकर प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा।
    Birth Certificate किस फॉर्मेट में डाउनलोड होता है? यह Original PDF फॉर्मेट में डाउनलोड होता है।
    डाउनलोड के लिए OTP क्यों जरूरी है? OTP वेरिफिकेशन सुरक्षा के लिए आवश्यक होता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि सही व्यक्ति ही प्रमाण पत्र डाउनलोड कर रहा है।

    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.