मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है ? मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत 29 अगस्त 2025 को किया गया , इसका मुख्य उद्देश्य बिहार की महिलाओं को स्वजीविका हेतु सहायता राशि प्रदान करना है । महिलाओं को आजीविका का शुरुआत कराना , महिलाओं को वितीय आत्मनिर्भरता दिलाना सरकार का मुख्य केंद्र बिंदु है । इसमें महिलाओं को प्रारंभिक किश्त 10000 रुपया प्रदान किया गया है और आगे महिलाओं द्वारा रोजगार आरंभ करने के उपरांत ₹ 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वितीय सहायता आवश्यकतानुसार दी जाएगी । यह योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किया गया जिसमें केंद्र ने भी भरपूर सहयोग किया । नोडल विभाग - ग्रामीण विकास विभाग बिहार द्वारा संचालित |
biharkiyojna.in एक जानकारीपरक वेबसाइट है जहाँ आपको बिहार सरकार की सभी नई व पुरानी सरकारी योजनाओं की सही और अपडेट जानकारी हिंदी में मिलती है। यहाँ योजनाओं के लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की स्थिति और भुगतान स्थिति से जुड़ी पूरी जानकारी एवं सरकारी परीक्षा की जानकारी सरल भाषा में दी जाती है।