मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है ?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत 29 अगस्त 2025 को किया गया , इसका मुख्य उद्देश्य बिहार की महिलाओं को स्वजीविका हेतु सहायता राशि प्रदान करना है । महिलाओं को आजीविका का शुरुआत कराना, महिलाओं को वितीय आत्मनिर्भरता दिलाना सरकार का मुख्य केंद्र बिंदु है । इसमें महिलाओं को प्रारंभिक किश्त 10000 रुपया प्रदान किया गया है और आगे महिलाओं द्वारा रोजगार आरंभ करने के उपरांत ₹ 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वितीय सहायता आवश्यकतानुसार दी जाएगी ।यह योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किया गया जिसमें केंद्र ने भी भरपूर सहयोग किया ।
नोडल विभाग - ग्रामीण विकास विभाग बिहार द्वारा संचालित |
* मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ कैसे लें? पात्रता व आवेदन प्रक्रिया
पात्रता (Eligibility):-
- महिलाओं को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए ।
- महिलाओं को जीविका SHG
(self help group) से जुड़ा होना चाहिए ।
- प्रत्येक
परिवार में सिर्फ एक महिला को ही इसका लाभ दिया जाएगा।
- महिला ग्रामीण या शहरी कहीं पर निवास कर सकती हो ।
- महिला की उम्र
18-60 yrs
- महिला कोई सरकारी नौकरी में या संविदा में नौकरी पर नहीं हो ।
- महिला के पति भी सरकारी नौकरी में न हो ।
* आवेदन के लिए महत्वपूर्ण लिंक
| सेवा | लिंक |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन | Click Here |
| आवेदन की स्थिति जांचें | Click Here |
| भुगतान की स्थिति जांचें | Click Here |
| भुगतान सूची देखें | Click Here |
Note - ग्रामीण महिला को आवेदन ऑफलाइन
ही जीविका दीदी (cm - community mobilizer) के माध्यम
से जमा लिया जाता है ।
- आवेदन
प्रक्रिया (जरूरी दस्तावेज):-
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट आधार से जुड़ा हुआ
- चालू बैंक खाता
- निवास प्रमाण पत्र
- जीविका से जुड़ा होने का प्रमाण
- फोटो
- हस्ताक्षर
* मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का प्रमुख उद्देश्य :-
- सामाजिक गतिशीलता
लाना
- रोजगार में महिलाओं की भागीदारी
- महिलाओं में सशक्तिरण
लाना
- बेरोजगारी
की समस्या को दूर करना
- महिलाओं को मुख्यधारा
से जोड़ना
- महिलाओं को जीविका जैसी संस्था से जुड़ने को प्रोत्साहित
करना
- महिलाओं के जीवन यापन को बेहतर बनाना
- लाभुक के परिवार में महिला का प्रतिनिधित्व
- महिलाओं के कौशलता का विकास किया जाएगा।
- महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद को बाज़ार तक पहुंचाना
।
* मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का सकारात्मक प्रभाव :-
- बिहार राज्य के लगभग 80% परिवार को लाभान्वित
किया गया।
- बिहार राज्य में महिलाओं की सामाजिक स्तर में सुधार ।
- सामाजिक कार्यक्रम
में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि ।
- महिलाओं को समाज में पुरुष के बराबर रोजगार में सशक्तिकरण
मिला ।
* मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का नकारात्मक प्रभाव :-
कुछ राजनीतिक विशलेषकों के अनुसार इसे चुनावी लाभ का दर्जा दिया गया जिसे बिहार विधान सभा के कुछ समय पहले लागू किया गया जिससे चुनाव में सताधारी दल को लाभ मिला ।
इसे चुनावी टूल के तरह प्रयोग किया गया ।
* मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का व्यवसाय का नाम और जीविकोपार्जन विकल्प :-
क्र.
सं. - व्यवसाय
का नाम
- फल / जूस / डेयरी प्रोडक्ट
दुकान
- सब्जी एवं फल दुकान
- किराना दुकान
- प्लास्टिक
सामग्री / बर्तन की दुकान (दैनिक उपयोग)
- खिलौना एवं जनरल दुकान
- ऑटोमोबाइल
रिपेयर दुकान
- मोबाइल बिक्री, रिपेयर, मोबाइल रिचार्ज
- स्टेशनरी
एवं फोटोकॉपी दुकान
- खाद्य सामग्री दुकान
- ब्यूटी पार्लर / कॉस्मेटिक
/ कृत्रिम ज्वेलरी दुकान
- कपड़ा / फुट वियर / सिलाई दुकान
- बिजली उपकरण एवं बर्तन की दुकान
- कृषि कार्य
- ई-रिक्शा / ऑटो रिक्शा
- बकरी पालन
- मुर्गी पालन
- गौ पालन
- अन्य व्यवसाय (उद्यम का नाम स्वयं अंकित करें)
निष्कर्ष:-
मुख्यमंत्री महिला
रोजगार
योजना
मुख्य
रूप
से
नारी
सशक्तिकरण को
मजबूती
प्रदान
करती
है
, पलायन
के
समस्या
को
दूर
करती
है
।
महिला को आत्मनिर्भर बनाती है , अपने परिवार का भरण पोषण करने में समर्थ बनाती है तथा समाज में स्वतंत्र भागीदारी सुनिश्चित करती है ।

Comments
Post a Comment