Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री आवास योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ व नई सूची , PMAY 2.0

प्रधानमंत्री आवास योजना PMAY 2.0 में ₹2.50 लाख तक सहायता और पक्का घर योजना की जानकारी
PMAY 2.0 के तहत गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को पक्का घर बनाने के लिए ₹1.20 लाख से ₹2.50 लाख तक की सहायता दी जाएगी।


प्रधानमंत्री आवास योजना जून 2015 में  केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया योजना हैइंदिरा आवास योजना के नाम में परिवर्तन कर इसे प्रधान मंत्री आवास योजना कर दिया गया है और इसके कुछ पुराने नियमों में सकारात्मक सुधार किया गया है जिससे इसका लाभ जरूरतमंद लोगो तक आसानी से पहुँच सके |  इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबो एवं वंचितों को पक्का मकान दिलाना है | इस योजना का केंद्र बिंदु "सबके लिए आवास" उपलब्ध कराना है | देश के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक, दलित, पिछड़ो को भी इसका लाभ मिलेगा 



    प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 - Overview

    योजना की जानकारी विवरण
    योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)
    शुरुआत 2015
    उद्देश्य सबके लिए पक्का मकान
    लाभ ₹1.20 लाख से ₹2.50 लाख तक सहायता
    लाभार्थी गरीब, EWS, LIG, MIG
    प्रकार ग्रामीण और शहरी
    आवेदन ऑनलाइन / ऑफलाइन
    आधिकारिक वेबसाइट PMAY-G (ग्रामीण) / PMAY-U (शहरी)

    प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 क्या है 

    प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 जून  से लेकर 2022 तक 1.18 करोड़ घर बनाने की मजूरी दी गयी थी जिसमे से करीब 90 लाख घर बनकर तैयार हुआ इस योजना का लाभ बहुत से जरुरत मंदो तक नहीं पहुँच सका | जिससे सरकार ने इस योजना में सुधार कर इसकी राशि और इसकी पहुँच बढ़ा दी गयी

    अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री शहरी 2.0 को प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे लक्ष्य  को पूर्ण करने  के लिए शुरू किया गया  |  यह  योजना छोटे एवं बड़े शहरों में रहने वाले गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार को पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक रूप से सहायता राशि या घर प्रदान किया जाता है

    NOTE - मुख्य रूप से यह शहरी आवास पर केंद्रित है | 


     

    प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य

    • नागरिको को पक्के मकान उपलब्ध कराना 
    • शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में झुग्गी झोपडी के स्थान पर पक्का मकान उपलब्ध कराना 
    • बेघर लोगो को अपना मकान दिलाना 
    • झुग्गी झोपडी को हटाकर मजबूत एवं टिकाऊ मकान की सुविधा उपलब्ध कराना 
    • सामाजिक विसमता में कमी लाना
    • 2 करोड़ लोगो तक इस योजना को पहुँचाना  (प्रारंभिक लक्ष्य)


    प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ 

    • सरकार द्वारा मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायतालाख तक 
    • सरकार द्वारा मकान निर्माण में सब्सिडी की सुविधा 
    • महिलाओ , दलितों , पिछडो , दिव्यांग को विशेष सुविधा 

    प्रधान मंत्री आवास योजना के सकारात्मक प्रभाव/उपलब्धि

    • वर्तमान समय 2025 के आकड़ो के अनुसार पुरे भारत में 4.25 करोड़ घर इस योजना के अंतर्गत बनाये जा चुके है |
    • भारत में लगभग परिवार को पक्का मकान सुनिश्चित 
    • झुग्गी झोपडी की संख्या में कमी 
    • बेघर लोगो को अपना मकान 

    प्रधान मंत्री आवास योजना के प्रकार

    • प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY U) 
    • प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY G)


    प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ कैसे लें? पात्रता आवेदन प्रक्रिया 

    पात्रता  (ELIGIBILITY)

    • आवेदक का उम्र कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए
    • आवेदक के नाम पर कोई पक्का मकान नहीं होने चाहिए
    • आवेदक को कोई सरकारी नौकरी या संविदा आधारित नौकरी नहीं होनी चाहिए
    • किसी और आवास योजना के तहत उसे मकान नहीं मिला होने चाहिए
    • 20 sq metre से बड़ा कोई भी पक्का मकान उसके पास नहीं होने चाहिए
    • तीन वर्ग इसमें शामिल :- 
    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पत्र - इसमें सालाना आया 3 लाख रुपये से कम होना चाहिए
    • निम्न आय वर्ग  - इसमें सालाना आय 3 से 6 लाख वाले भी योजना का लाभ ले सकते है
    • माध्यम आय वर्ग (1) - सालाना आय 6 से 12 लाख तक                                                                                                       वर्ग (2) - सालाना आय 12 से 18 लाख तक 

    जरुरी दस्तावेज 

    1. आधार कार्ड 
    2. निवास प्रमाण पत्र 
    3. आयु प्रमाण पत्र 
    4. आय प्रमाण पत्र 
    5. जाति प्रमाण पत्र 
    6. पैन कार्ड 
    7. राशन कार्ड 
    8. मोबाइल नंबर 
    9. पासपोर्ट साइज फोटो 
    10. आधार से जुड़ा बैंक अकाउंट / बैंक खाता

    आवेदन प्रक्रिया 

    प्रधान मंत्री आवास योजना  ग्रामीण का आवेदन प्रक्रिया - (ऑफलाइन ) PMAY-G

    STEP 1 - प्रधान मंत्री आवास योजना  ग्रामीण का आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन अपने ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जाता है |

    STEP 2 - पंचायत के प्रधान या मुखिया जी से संपर्क करे या पंचायत सचिव या उस योजना से सम्बंधित पदाधिकारी से इसकी जानकारी  ले |

    STEP 4 - पंचायत भवन , पंचायत कार्यालय या ब्लॉक से ऑफलाइन PMAY-G फॉर्म ले , उस फॉर्म को सही तरीके से भर के पंचायत कार्यालय या अपने ब्लॉक में जाकर जमा करे | 

    STEP 4 -  ग्राम सभा द्वारा इस फॉर्म की जांच कर ब्लॉक कार्यालय में इसे भेज दिया जाता है | जहाँ  अधिकारी इस फॉर्म को सत्यापित कर AWAASSOFT  PORTAL पर अपलोड कर देते है

    STEP 5 - जिला पदाधिकारी एवं BDO  द्वारा इसकी जांच किया जाता है एवं इसे सत्यापित कर आवेदन को स्वीकार  कर लिया जाता है | और आवेदक का नाम PMJAY - G की लाभार्थी सूची में शामिल कर लिया जाता है |



    प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में दी जाने वाली राशि

    • मैदानी क्षेत्र के लोगो के लिए - 1,20000  ( एक लाख बीस हज़ार रूपए )
    • पहाड़ी या दुर्गम  क्षेत्र के लोगो के लिए - 1,30000  ( एक लाख तीस हज़ार )
    • अतिरिक्त राशि - मनरेगा (VB-G-RAM-G)  की 90 दिनों की राशि
    • तीन किश्तों में राशि
    • पहली किश्त 40000 - पहली किश्त आने पर आवास बनाने का कार्य शुरू कर  देना है
    • दूसरी किश्त - 60000 - मकान का फोटो आवेदक के फोटो  के साथ ONLINE या OFFLINE ब्लॉक में  जमा करना पड़ेगा
    • तीसरी  किश्त - 30000 - आवास के पूर्ण निर्माण पर

    फॉर्म भरने का सही तरीका

    • आवेदक का नाम 
    • पिता या पति का नाम 
    • अपना ग्राम का नाम 
    • पंचायत का नाम 
    • अपने परिवार के सदस्यों की पूरी जानकारी 
    • बैंक अकाउंट नंबर भरे 
    • आधार नंबर भरे  

    बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना

    बिहार आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों की श्रेणी में आता है यहाँ बेघर लोगो की संख्या काफी अधिक है | इसलिए प्रधानमंत्री आवास योजना बिहार में मुख्य सामाजिक योजना के तौर पर उभर के सामने आया है | यह बिहार के नागरिको में सकरात्मक परिवर्तन लाता है और पलायन जैसे गंभीर मुद्दे को काम करता है बिहार में अन्य राज्यों की तुलना में इस योजना को ज्यादा धरातल पर उतारा गया है यहाँ करीब पक्के मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया गया है | 


    प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 के तहत पक्का घर पाने के लिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी
    प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 के अंतर्गत गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को पक्का घर बनाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।



    पीएम आवास योजना आवास योजना के नियम में नए बदलाव

    पीएम आवास योजना में सरकार ने पुराने नियम में कुछ परिवर्तन लाये है

    इस योजना का लाभ सिर्फ उन्ही लोगो को मिलेगा जिन्होंने अगस्त 2024 से पहले जमीन खरीदी है , जिन आवेदकों ने जमीन की  अगस्त 2024 के बाद  रजिस्ट्री कराई है उन्हें घर बनाने के लिए मिलने वाले 2.5 लाख नहीं मिलेंगे | इस तरह से सरकार ने एक और नियम जारी किया है जिसके तहत जिसके नाम पर रजिस्ट्री अगस्त 2024 तक है उसे ही पैसा मिलेगा

    मीडिया खबरों के अनुसार योजना का लाभ उठाने के लिए 31 अगस्त 2024 से जमीन का मालिकाना हक़ होने जरुरी है | इसके अलावा ये भी जरुरी है की जमीन रिहायशी इलाके में ही हो | रिहायशी इलाके से बाहर जमीन पर पैसा नहीं मिलेगाप्रधानमंत्री आवास योजना में देखने को मिल रहा था की कुछ लोग स्कीम का लाभ उठाने के लिए जमीन खरीद रहे है या अपने नाम रजिस्ट्री करवा रहे हैप्रधानमंत्री आवास योजना की इस केटेगरी के तहत चार किश्तों में पैसा आता है | नियमो में स्पष्ट कर दिया गया है की जमीन के लिए एक सर्टिफिकेट जारी किया जायेगा इस सर्टिफिकेट के लिए लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पर रेजिस्ट्रशन कराना होगा | इसके बाद फिजिकल वेरिफिकेशन होगा फिर सर्टिफिकेट जारी होगा | इसके आधार पर ही पीएम आवास योजना के लाभ का पैसा मिलेगा और इसमें धांधली से भी बचा जायेगा | सरकार अब पीएम आवास योजना को लेकर काफी शख्त हो गयी है और इसके नियमो में लगातार बदलाव किया जा रहा है 


    भूमिहीनों को कैसे मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ 

    पीएम आवास योजना  शहरी के लाभार्थी आधारित निर्माण केटेगरी के अंतर्गत जिन पात्र लोगो के पास अपनी जमीन है उन्हें सरकार घर बनाने के लिए 2.5 लाख रूपए देती है  | इनमे एक लाख रूपए राज्य सरकार और डेढ़ लाख रूपए केंद्र सरकार की ओर से मिलती है | इस योजना के तहत अगर कोई आवेदक भूमिहीन है तो राज्य सरकार अपनी ओर से जमीन मुहैया कराती है | इस योजना के तहत 30 से 45 वर्ग मीटर तक का घर बनाने की अनुमति है | अब सरकार ने झुग्गी झोपडी या कच्चे मकान में रहने वालो को मिलने वाले लाभ के लिए नियमो को थोड़ा और साफ़ कर दिया है | नियमो में स्पष्ट कर दिया गया है की जमीन के लिए एक सर्टिफिकेट जारी किया जायेगा इस सर्टिफिकेट के लिए लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पर रेजिस्ट्रशन कराना होगा | इसके बाद फिजिकल वेरिफिकेशन होगा फिर सर्टिफिकेट जारी होगा |


    निष्कर्ष 

    प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरुरतमंदो को आवास प्रदान कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा के साथ ही समाज के मुख्य धारा में भी लाती है | सभी लोगो को पक्के मकान प्रदान करना उनका मुख्य लक्ष्य हैइस योजना की लक्ष्य प्राप्ति में सरकार ने बहुत सराहनीय कार्य किये है | 

    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.