Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026: ₹94,100 सहायता राशि, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व जरूरी दस्तावेज

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 क्या है?

बिहार सरकार द्वारा राज्य की बेटियों के संपूर्ण विकास एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से बिहार की बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक (Graduation) तक विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत सरकार द्वारा कुल ₹94,100 तक की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, बाल विवाह को रोकना तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है।

इस योजना के माध्यम से राज्य में लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है। यही कारण है कि बिहार की लाखों छात्राएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं।



मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 ऑनलाइन आवेदन, ₹94100 सहायता राशि
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के तहत छात्राओं को ₹94,100 तक आर्थिक सहायता, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता देखें।



महत्वपूर्ण तिथियां एवं लेटेस्ट अपडेट

योजना / श्रेणी स्थिति
0-2 वर्ष बालिका आवेदन आवेदन शुरू
कक्षा 1-12 यूनिफॉर्म योजना स्कूल के माध्यम से
10वीं प्रोत्साहन योजना जल्द शुरू होगा
12वीं ₹25,000 योजना जल्द शुरू होगा
स्नातक ₹50,000 योजना 2022-25 Session के लिए शुरू
SC/ST मेधावृत्ति योजना जल्द शुरू होगा
Note: आवेदन की अंतिम तिथि एवं नई अपडेट समय-समय पर जारी की जाती है। छात्राएं आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करते रहें।


मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 - Overview

योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026
शुरू की गई बिहार सरकार (2018)
लाभार्थी बिहार राज्य की बालिकाएं
उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना
कुल लाभ राशि ₹94,100 तक (स्नातक तक)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (Medhasoft पोर्टल), ऑफलाइन
पात्रता बिहार निवासी, अविवाहित छात्रा, अधिकतम 2 बेटियां प्रति परिवार
मुख्य लाभ जन्म से स्नातक तक चरणबद्ध आर्थिक सहायता
आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in



    कन्या उत्थान योजना के उद्देश्य

    कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के माध्यम से सरकार बालिकाओं के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक उन्हें प्रोत्साहित करती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में समान अवसर प्राप्त कर सकें।

    • बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना और लिंग अनुपात में सुधार लाना।
    • बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और स्कूल ड्रॉपआउट दर को कम करना।
    • परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करना, विशेषकर गरीब और कमजोर वर्गों के लिए।
    • बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकना।
    • बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना।
    • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।
    • समाज में लैंगिक समानता (Gender Equality) को बढ़ावा देना।
    इस योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना ही नहीं है, बल्कि बालिकाओं के समग्र विकास को सुनिश्चित करना भी है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर और सशक्त नागरिक बन सकें।

    कन्या उत्थान योजना 2026 के तहत मिलने वाले लाभ

    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत बिहार राज्य की बालिकाओं को अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।


    चरण / स्टेज सहायता राशि (Approx.)
    जन्म पर प्रोत्साहन राशि ₹2,000
    1 वर्ष + टीकाकरण ₹1,000
    2 वर्ष + पूर्ण टीकाकरण ₹2,000
    यूनिफॉर्म सहायता (1–12वीं) ₹600 – ₹1,500 प्रति स्तर
    10वीं उत्तीर्ण के लिए प्रोत्साहन ₹10,000
    12वीं (इंटर) उत्तीर्ण छात्रा ₹25,000
    स्नातक उत्तीर्ण छात्रा ₹50,000 (एक-बार)


    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 पात्रता

    यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दी गई पात्रता को पूरा करना आवश्यक है। आवेदन करने से पहले सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

    • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
    • बालिका अविवाहित होनी चाहिए।
    • योजना का लाभ केवल छात्राओं को दिया जाएगा।
    • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
    • आवेदक के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।
    • अध्ययन के दौरान बालिका का अविवाहित होना आवश्यक है।
    • संबंधित शैक्षणिक योग्यता बिहार राज्य से ही पूर्ण की गई होनी चाहिए।
    • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही योजना का लाभ दिया जाता है।

    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 जरूरी दस्तावेज

    आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    • आधार कार्ड
    • बैंक पासबुक
    • निवास प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्र / मार्कशीट
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल आईडी

    महत्वपूर्ण सूचना: आधार कार्ड एवं मार्कशीट में नाम और जन्मतिथि समान होनी चाहिए।


    0-2 वर्ष की बालिकाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया

    0-2 वर्ष की बालिकाओं को इस योजना के तहत ₹3,000 तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह राशि जन्म एवं टीकाकरण के आधार पर दी जाती है। आवेदन करते समय माता एवं शिशु की सही जानकारी देना जरूरी है।

    आवेदन प्रक्रिया

    • योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • योजना का प्रकार चुनें —   0-1 वर्ष की बच्ची , 1-2 वर्ष की बच्ची
    • वित्तीय वर्ष 2026-27 का चयन करें।
    • जिला, ब्लॉक, पंचायत एवं गाँव का चयन करें।
    • माता का आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर दर्ज करें।
    • माता एवं शिशु की जानकारी भरें।
    • बैंक खाता विवरण दर्ज करें।
    • जन्म प्रमाण पत्र एवं फोटो अपलोड करें।
    • “मूलभूत रिकॉर्ड सेव करें” पर क्लिक करें।
    • Final Submit करें।
    • सभी दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद राशि बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

    जरूरी दस्तावेज

    • माता का आधार कार्ड
    • शिशु का जन्म प्रमाण पत्र
    • बैंक पासबुक
    • मोबाइल नंबर
    • माता के साथ बच्चे की फोटो

    कक्षा 1 से 12वीं तक छात्राओं के लिए आवेदन प्रक्रिया

    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत कक्षा प्रथम से 12वीं तक की छात्राओं को यूनिफॉर्म सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह राशि छात्राओं की पढ़ाई जारी रखने के उद्देश्य से दी जाती है।

    यह आवेदन मुख्य रूप से स्कूल के माध्यम से किया जाता है तथा अधिकतर प्रक्रिया ऑफलाइन होती है।

    जरूरी दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • बैंक पासबुक
    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो

    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (10th Passed)10वीं पास छात्राओं को ₹10,000 प्रोत्साहन राशि

    मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है।

    यदि छात्रा SC/ST वर्ग से है तो द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर भी लाभ दिया जाता है।

    आवेदन प्रक्रिया

    • मेधासॉफ्ट पोर्टल पर जाएं।
    • आवेदन फॉर्म सही तरीके से भरें।
    • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
    • Final Submit करें।

    जरूरी दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • मैट्रिक मार्कशीट
    • बैंक पासबुक
    • आय प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • आवासीय प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो

    Note: आधार कार्ड एवं मार्कशीट में नाम और DOB समान होना चाहिए।


    मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (माध्यमिक +2) ,12वीं पास छात्राओं को ₹25,000 सहायता राशि

    इंटरमीडिएट उत्तीर्ण एवं अविवाहित छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत ₹25,000 की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि सभी श्रेणी की छात्राओं को प्रदान की जाती है चाहे वे किसी भी डिवीजन से पास हुई हों।

    इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

    आवेदन प्रक्रिया

    • मेधासॉफ्ट पोर्टल पर जाएं।
    • आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
    • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
    • Final Submit करें।

    जरूरी दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • इंटर मार्कशीट
    • बैंक पासबुक
    • आय प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • निवास प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो

    मुख्यमंत्री मेधावृति योजना अनु० जाति एवं जनजाति (प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी +2 बालिकाओं के लिए)

    मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं को इंटरमीडिएट प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से पास करने पर अतिरिक्त ₹10,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

    यह योजना विशेष रूप से SC/ST वर्ग की छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु चलाई जाती है।

    आवेदन प्रक्रिया

    • मेधासॉफ्ट पोर्टल पर जाएं।
    • आवेदन फॉर्म सही तरीके से भरें।
    • सभी दस्तावेज अपलोड करें।
    • आवेदन Submit करें।

    जरूरी दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • इंटर मार्कशीट
    • जाति प्रमाण पत्र
    • बैंक पासबुक
    • निवास प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो

    मुख्यमंत्री कन्या (स्नातक) प्रोत्साहन योजना 2026- full details यहाँ जाने

    मुख्यमंत्री कन्या (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बिहार राज्य की अविवाहित छात्राओं को Graduation पास करने पर ₹50,000 की सहायता राशि दी जाती है।

    यह राशि छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है। 


    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 ऑनलाइन आवेदन, ₹94100 सहायता राशि
    Awedan ke liye official site


    आवेदन प्रक्रिया

    • मेधासॉफ्ट पोर्टल पर जाएं।
    • आवेदन फॉर्म सही तरीके से भरें।
    • सभी दस्तावेज अपलोड करें।
    • Final Submit करें।

    जरूरी दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • स्नातक मार्कशीट
    • बैंक पासबुक
    • निवास प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो

    आवेदन स्थिति कैसे चेक करें?

    यदि आपने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन किया है तो आप ऑनलाइन आवेदन की स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं।

    • स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
    • आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
    • “Application Status” विकल्प पर क्लिक करें।
    • अपना Registration Number दर्ज करें।
    • Search पर क्लिक करें।

    आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।


    आवेदन करते समय होने वाली सामान्य गलतियां

    बहुत सारी छात्राओं का आवेदन छोटी-छोटी गलतियों के कारण Reject हो जाता है। इसलिए आवेदन करते समय नीचे दी गई बातों का विशेष ध्यान रखें।

    • आधार कार्ड एवं मार्कशीट में नाम अलग होना
    • गलत बैंक खाता नंबर दर्ज करना
    • आधार बैंक खाते से लिंक नहीं होना
    • गलत मोबाइल नंबर दर्ज करना
    • दस्तावेज स्पष्ट अपलोड नहीं करना

    ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें

    • आवेदन से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
    • आधार कार्ड में दर्ज नाम, माता-पिता के नाम से मेल खाना चाहिए।
    • आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है।
    • बैंक खाता सक्रिय (Active) होना चाहिए।

    निष्कर्ष (Conclusion)

    कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की बेटियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। यह योजना न केवल लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

    इस योजना के माध्यम से समाज में बेटियों के महत्व को स्थापित करने और उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। आर्थिक सहायता के साथ-साथ यह योजना बालिका सशक्तिकरण का एक मजबूत माध्यम बनकर उभरी है।

    यदि सभी पात्र लाभार्थी इस योजना का सही तरीके से लाभ उठाते हैं, तो यह न केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि पूरे समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए हर योग्य परिवार को इस योजना के बारे में जानकारी लेकर इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए।


    kanya utthan yojana 2026 full details eligibility benefits apply
    कन्या उत्थान योजना 2026 की पूरी जानकारी – पात्रता, दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया और लाभ


    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ) – कन्या उत्थान योजना 2026

    1. कन्या उत्थान योजना क्या है? यह बिहार सरकार द्वारा चलाई गई योजना है जिसका उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
    2. कन्या उत्थान योजना 2026 में कितना पैसा मिलता है? इस योजना के तहत छात्राओं को विभिन्न चरणों में कुल ₹94,100 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
    3. इस योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है? बिहार की स्थायी निवासी पात्र छात्राएं, जिन्होंने 12वीं या स्नातक पास किया है, योजना के संबंधित लाभ के लिए आवेदन कर सकती हैं।
    4. कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करें? आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म भरना होता है।
    5. आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं? आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र और फोटो जैसे आवश्यक दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।
    6. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? आवेदन की अंतिम तिथि समय-समय पर बदल सकती है। इसलिए नवीनतम तारीख और सूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जरूर चेक करें।
    7. कन्या उत्थान योजना का पैसा कैसे मिलता है? पात्र छात्राओं को स्वीकृत राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।
    8. आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें? आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध स्टेटस चेक विकल्प के माध्यम से रजिस्ट्रेशन नंबर या मांगी गई जानकारी दर्ज करके आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
    9. क्या सभी वर्ग की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं? हाँ, योजना की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाली सभी वर्गों की पात्र छात्राएं संबंधित लाभ के लिए आवेदन कर सकती हैं।
    10. आवेदन रिजेक्ट होने पर क्या करें? सबसे पहले आवेदन रिजेक्ट होने का कारण जांचें। यदि सुधार की सुविधा उपलब्ध हो, तो आवश्यक जानकारी या दस्तावेज में सुधार करके निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दोबारा आवेदन या सुधार करें।


    📞 हेल्पलाइन / संपर्क जानकारी:

    यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो या जानकारी प्राप्त करनी हो, तो नीचे दिए गए माध्यम से संपर्क कर सकते हैं:

    📞 हेल्पलाइन नंबर 1: +91-9534547098

    📞 हेल्पलाइन नंबर 2: +91-8986294256

    📧 ईमेल: mkuysnatakhelp@gmail.com

    🛠️ हेल्पडेस्क: https://medhasoft.bihar.gov.in/HelpDesk.aspx

    🌐 आधिकारिक वेबसाइट: https://medhasoft.bihar.gov.in/MKUYSNATAK_2025/pms/MainDefault.aspx

    समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक (कार्य दिवसों में)

    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.