Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) 2026: ₹50,000 का पैसा कब आएगा? पिछली बार भुगतान नहीं मिला तो क्या करें, नए छात्राएं आवेदन प्रक्रिया जानें

यदि आपने बिहार के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास कर लिया है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी हो सकती है। बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) 2026 के तहत योग्य छात्राओं को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

ऐसी छात्राएं जिन्होंने दिसंबर 2025 तक स्नातक उत्तीर्ण कर लिया है, वे इस योजना के लिए पात्र मानी जा सकती हैं। शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालयों को छात्राओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो इस लेख में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन कब शुरू होगा, पैसा कब आएगा और नाम कैसे चेक करें की पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है।



मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) 2026 – महत्वपूर्ण अपडेट

विवरण स्थिति / जानकारी
ऑनलाइन आवेदन आवेदन जल्द शुरू होगा
पात्र छात्राओं की सूची जारी जारी हो चुकी
पात्र सत्र 2019-22, 2020-23, 2021-24, 2022-25
2022-25 सत्र अपडेट 15 मई तक डेटा अपलोड
भुगतान स्थिति जल्द 2025 में आवेदन करने वालों का जारी होगा
महत्वपूर्ण सूचना: जिन छात्राओं का नाम अभी पोर्टल पर नहीं दिख रहा है, वे घबराएं नहीं। 2022-25 सत्र की छात्राओं का डेटा 15 मई तक अपलोड किया जा सकता है। समय-समय पर पोर्टल चेक करते रहें।


मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक 2026 ₹50000 पैसा कब आएगा और आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) 2026 में ₹50,000 भुगतान, आवेदन प्रक्रिया और नया अपडेट



    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) 2026 – Overview

    विवरण जानकारी
    योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक)
    राज्य बिहार
    लाभ ₹50,000 प्रोत्साहन राशि
    लाभार्थी स्नातक पास छात्राएं
    आवेदन मोड ऑनलाइन
    विभाग शिक्षा विभाग, बिहार
    भुगतान तरीका DBT (Direct Benefit Transfer)
    पात्रता दिसंबर 2025 तक स्नातक पास
    आधिकारिक पोर्टल Medhasoft



    योजना  क्या है?

    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के अंतर्गत स्नातक पास छात्राओं को आर्थिक सहायता के रूप में ₹50,000 की राशि प्रदान की जाती है।

    इस योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं बल्कि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना भी है। पहले यह राशि कम थी, लेकिन अब छात्राओं को अधिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है जिससे वे आगे की पढ़ाई या करियर में मदद ले सकें।


    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में कितने पैसे मिलेंगे?

    इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को एकमुश्त ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह पैसा छात्रा के बैंक खाते में सीधे भेजा जाता है। इसके लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

    यदि आपके खाते में आधार सीडिंग नहीं है, तो भुगतान में देरी हो सकती है। इसलिए आवेदन से पहले बैंक खाते की KYC और आधार लिंकिंग अवश्य जांच लें।


    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) 2026 के लिए पात्रता

    यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो नीचे दी गई पात्रता पूरी करनी होगी:

    • छात्रा बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
    • बिहार के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से स्नातक पास होना चाहिए।
    • छात्रा का रिजल्ट दिसंबर 2025 तक जारी हो चुका होना चाहिए।
    • बैंक खाता छात्रा के नाम पर होना चाहिए।
    • बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeded) होना अनिवार्य है।
    • आवेदन के समय सभी दस्तावेज सही और स्पष्ट होने चाहिए।


    किन Session की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?

    कई छात्राओं का सवाल होता है कि कौन-कौन से session वाली छात्राएं आवेदन कर पाएंगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार:

    • 2019-22 Session
    • 2020-23 Session
    • 2021-24 Session
    • 2022-25 Session
    • वैसे सभी session जिनका result 31 दिसंबर 2025 तक जारी हो चुका है।

    यदि किसी पुराने session का डेटा तकनीकी कारणों से पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ था, तो विश्वविद्यालय द्वारा उसे दोबारा अपलोड किया जा सकता है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।


    योजना (स्नातक) 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

    आवेदन शुरू होने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखें:

    1. स्नातक मार्कशीट

    फाइनल ईयर या अंतिम सेमेस्टर की मार्कशीट।

    2. आधार कार्ड

    छात्रा का आधार कार्ड जिसमें नाम और जानकारी सही हो।

    3. निवास प्रमाण पत्र बिहार राज्य का

    • निवास प्रमाण
    • जाति प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र

    4. बैंक पासबुक

    बिहार के बैंक का खाता जिसमें छात्रा का नाम हो और आधार लिंक हो।

    5. फोटो और हस्ताक्षर

    पासपोर्ट साइज फोटो और साफ स्कैन किया हुआ signature।

    6. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

    सक्रिय मोबाइल नंबर और पर्सनल ईमेल आईडी जरूरी हो सकती है।


    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना  2026 Apply Process

    जब आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, तब आप नीचे दिए गए steps को follow करके आवेदन कर सकेंगी:

    Step 1: विश्वविद्यालय द्वारा डेटा अपलोड

    सबसे पहले विश्वविद्यालय छात्राओं का result और data portal पर upload करेगा।

    Step 2: Student Eligibility Check

    पोर्टल पर जाकर अपना नाम, registration number या roll number से eligibility check करें।

    Step 3: Student Registration

    यदि आपका नाम सूची में आता है, तो registration option पर क्लिक करें और अपनी basic details भरें।

    Step 4: Documents Upload

    सभी जरूरी दस्तावेज सही format और size में upload करें।

    Step 5: Final Submit

    सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन submit करें और application print/save कर लें।


    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) 2026 में नाम कैसे चेक करें?

    बहुत सारी छात्राएं पूछती हैं कि उनका नाम list में आया है या नहीं। इसके लिए:

    • आधिकारिक portal पर जाएं।


    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक 2026 में नाम चेक करने की प्रक्रिया
    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) 2026 में अपना नाम ऑनलाइन ऐसे चेक करें

    • इसके बाद “OK” बटन पर क्लिक करें।
    • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
    • यहां “Student +” विकल्प पर क्लिक करें।
    • इसके बाद “Search Your Name in University Checker” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
    • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) दर्ज करें।
    • आपके द्वारा विश्वविद्यालय में दिए गए मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
    • OTP दर्ज करके आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
    • यदि आपका नाम सूची में दिखाई देता है, तो आप योजना के लिए Eligible (पात्र) माने जाएंगे।
    यदि आपका नाम नहीं दिखता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय जाकर जानकारी प्राप्त करें, वहां आपकी समस्या का समाधान किया जा सकता है।

    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक 2026 में नाम चेक करने की प्रक्रिया
    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) 2026 में अपना नाम ऑनलाइन ऐसे चेक करें
    • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) दर्ज करें।
    • आपके द्वारा विश्वविद्यालय में दिए गए मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
    • OTP दर्ज करके आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।


    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक 2026 में नाम चेक करने की प्रक्रिया
    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) 2026 में अपना नाम ऑनलाइन ऐसे चेक करें


    • यदि आपका नाम सूची में दिखाई देता है, तो आप योजना के लिए Eligible (पात्र) माने जाएंगे।
    • यदि आपका नाम नहीं दिखता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय जाकर जानकारी प्राप्त करें, वहां आपकी समस्या का समाधान किया जा सकता है।

    आवेदन कैसे करें step by step ?

    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका नाम पात्र छात्राओं की सूची में शामिल है। इसके बाद नीचे दिए गए आसान चरणों को follow करें:

    • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल खोलें और Student Registration विकल्प पर क्लिक करें।
    • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके जानकारी सत्यापित करें।
    • विश्वविद्यालय में दर्ज मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा, OTP भरकर लॉगिन करें।
    • इसके बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।
    • अंत में Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन पूरा करें।
    • आवेदन सफल होने के बाद रसीद डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।

    जरूरी सलाह: आवेदन करने से पहले बैंक खाता, आधार लिंक और दस्तावेज सही हैं या नहीं, यह जरूर जांच लें ताकि भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो।


    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) 2026 का पैसा कब आएगा?

    यदि आवेदन प्रक्रिया मई–जून 2026 के दौरान शुरू होती है और verification समय पर पूरा हो जाता है, तो संभावना है कि छात्राओं को चरणबद्ध तरीके से राशि भेजी जा सकती है। हालांकि भुगतान विश्वविद्यालय और verification status पर भी निर्भर करता है।

    आमतौर पर verification पूरा होने के कुछ सप्ताह बाद DBT के माध्यम से पैसा बैंक खाते में भेजा जाता है। इसलिए आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें।


    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) 2025 का पैसा आने में देरी क्यों हो रही है?

    बजट एवं प्रशासनिक प्रक्रिया: भुगतान चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाता है, इसलिए सभी छात्राओं के खाते में एक साथ पैसा नहीं आता है। 

    यदि आपका पैसा नहीं आया है, तो इसके पीछे कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं:

    • बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होना
    • दस्तावेज गलत upload होना
    • verification pending होना
    • university द्वारा data upload में देरी
    • नाम mismatch (Aadhaar और bank account में)

    इन समस्याओं को पहले ही ठीक कर लेने से payment जल्दी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।


    पोर्टल पर नाम नहीं आ रहा है तो क्या करें?

    यदि आपने Graduation पास कर लिया है लेकिन portal पर नाम नहीं दिख रहा है, तो:

    • अपने कॉलेज के examination section से संपर्क करें।
    • विश्वविद्यालय के result/update status की जानकारी लें।
    • यदि result दिसंबर 2025 तक जारी हो चुका है तो data upload की स्थिति पूछें।
    • जरूरी होने पर university help desk से संपर्क करें।

    कई बार technical issue के कारण नाम upload होने में समय लग जाता है।


     योजना  के फायदे

    • छात्राओं को ₹50,000 आर्थिक सहायता मिलती है।
    • उच्च शिक्षा के लिए प्रेरणा मिलती है।
    • बेटियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है।
    • आगे की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा या career preparation में मदद मिलती है।


    जरूरी सलाह

    • आवेदन शुरू होने से पहले documents scan करके रखें।
    • Aadhaar और bank account details सही रखें।
    • Mobile number active रखें।
    • Fake website से बचें और केवल official portal पर आवेदन करें।
    • Portal खुलने के बाद जल्द आवेदन करें।


    FAQ – मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) 2026

    Q1. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) में कितने पैसे मिलते हैं? इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि मिलती है।
    Q2. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है? वे पात्र छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने दिसंबर 2025 तक बिहार के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।
    Q3. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) का आवेदन कब शुरू होगा? आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवेदन की तारीख के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नवीनतम अपडेट देखें।
    Q4. क्या विवाहित छात्राएं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं? हाँ, निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाली विवाहित और अविवाहित दोनों छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
    Q5. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए बैंक खाता कैसा होना चाहिए? छात्रा के नाम पर बैंक खाता होना चाहिए और योजना के भुगतान के लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक हो सकता है।
    Q6. अगर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की लिस्ट में नाम नहीं आए तो क्या करें? अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय से संपर्क करें और अपने शैक्षणिक डेटा तथा आवेदन की स्थिति की जांच करवाएं।
    Q7. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पैसा आने में कितना समय लगता है? आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद DBT के माध्यम से भुगतान किया जाता है। भुगतान में कुछ समय लग सकता है।
    Q8. क्या मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन करने पर कोई शुल्क देना होगा? नहीं, योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।


    निष्कर्ष

    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) 2026 बिहार की छात्राओं के लिए एक बड़ी सहायता योजना है। यदि आपने दिसंबर 2025 तक Graduation पास कर लिया है, तो अपने दस्तावेज तैयार रखें और portal update पर नजर बनाए रखें। आवेदन शुरू होते ही समय पर registration करें ताकि ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल सके। biharkiyojna.in पर आपको इस योजना से जुड़ी हर नई update सबसे पहले दी जाएगी।

    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.